नर्मदा नदी में नहाने के दौरान हादसा: तीन किशोर की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
खातेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजोर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नर्मदा नदी में नहाने गए तीन किशोर और युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जमा हो गए।
नर्मदा नदी में नहाने गए थे
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर कुछ किशोर और युवक नर्मदा नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान तीन युवक अचानक गहरे पानी वाले हिस्से में चले गए और देखते ही देखते नदी में डूब गए। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
काफी देर तक चला रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण, स्थानीय तैराक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद तीनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
मामले की जांच शुरू
खातेगांव थाना टीआई विजय सिंह लोधी ने बताया कि मृतकों की पहचान सनी राव, गोलू राव और आयुष राव के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 16 से 19 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए खातेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के दौरान एक अन्य किशोर भी डूबने लगा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे समय रहते बचा लिया।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!