दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; चार लोगों की मौत, दो गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सीतामऊ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार रेनॉल्ट ट्राइबर कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी बताए जा रहे हैं और दिल्ली की ओर जा रहे थे।
कार में कुल छह लोग सवार थे
पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। कार में कुल छह लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज गति से चल रही थी।
इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग वाहन के भीतर फंस गए।
एक घंटे तक कार में फंसे रहे यात्री
हादसे के बाद कार में सवार लोग करीब एक घंटे तक वाहन के अंदर फंसे रहे। एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो गंभीर घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
दो मृतकों की हुई पहचान
पुलिस ने मृतकों में रवींद्र काले और सचिन गंगाधर गजभारे, दोनों निवासी औरंगाबाद (महाराष्ट्र) की पहचान कर ली है। अन्य दो मृतकों और दोनों घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
ट्रक चालक फरार, तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और निगरानी प्रणाली की मदद से ट्रक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।
सीतामऊ थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!