वीडियो देखिये, रील के चक्कर में हादसा: 60 फीट ऊंची टंकी पर फंसे 2 बच्चों का एयरफोर्स से रेस्क्यू; 1 की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सिद्धार्थनगर।
रील बनाने की कोशिश एक बड़े हादसे में बदल गई। काशीराम आवास कॉलोनी में 5 बच्चे 60 फीट ऊंची जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ गए। उतरते वक्त अचानक सीढ़ी टूट गई, जिससे 3 बच्चे नीचे गिर गए। इनमें से 12 साल के बाले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 2 बच्चे टंकी पर ही फंस गए।
करीब 16 घंटे तक चले हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर से दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बाले, गोलू, शनि, कल्लू और पवन नाम के 5 बच्चे सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के इरादे से टंकी पर चढ़े थे। कुछ देर बाद जब वे नीचे उतरने लगे, तभी जर्जर सीढ़ी अचानक टूट गई। बाले, शनि और गोलू नीचे गिर पड़े। बाले के ऊपर सीढ़ी का मलबा गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दो घायल हो गए। कल्लू और पवन किसी तरह लोहे की रॉड पकड़कर बच गए और फिर टंकी के ऊपर ही फंस गए।
पानी भरा होने से जमीन दलदली
टंकी के चारों ओर पानी भरा होने से जमीन दलदली हो गई थी। पहले गोरखपुर से हाइड्रॉलिक क्रेन मंगाई गई, लेकिन तकनीकी खराबी आ गई। फिर लखनऊ से दूसरी क्रेन बुलाने में समय लगने लगा। इसके बाद प्रशासन ने टंकी तक पहुंचने के लिए करीब 150 मीटर लंबी सड़क बनाना शुरू किया। देर रात तक 120 मीटर सड़क बन भी गई, लेकिन रात 3 बजे तेज बारिश शुरू होने से काम रोकना पड़ा।
एयरफोर्स की एंट्री और 15 मिनट में रेस्क्यू
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने वायुसेना से मदद मांगी। रविवार सुबह करीब 5:20 बजे एयरफोर्स का Mi-17 हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा और महज 15 मिनट में दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!