माता पूजन कार्यक्रम के दौरान हादसा: करंट लगने से छात्रा की मौत; तीन लोगों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में करंट लगने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में सामने आया कि कार्यक्रम स्थल पर बिजली कनेक्शन बेहद लापरवाही से लगाया गया था, जिसके कारण टेंट में करंट फैल गया और बच्ची उसकी चपेट में आ गई।
करंट की चपेट में आ गई
यह दर्दनाक घटना 25 अप्रैल को सुखनिवास क्षेत्र में हुई थी। पुलिस के मुताबिक मृतक छात्रा मान्या भाटी, पिता संतोष भाटी, इलाके में आयोजित भजन संध्या और माता पूजन कार्यक्रम के दौरान टेंट के पास खेल रही थी। इसी दौरान टेंट के पाइप में फैले करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
कटे-फटे बिजली तारों का इस्तेमाल किया
जांच में खुलासा हुआ कि कार्यक्रम में पुराने और कटे-फटे बिजली तारों का इस्तेमाल किया गया था। इन्हीं तारों से करंट टेंट के लोहे के पाइपों में फैल गया। परिजनों का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने आरोपियों को बिजली कनेक्शन के तरीके को लेकर चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद कोई सावधानी नहीं बरती गई।
बच्चों के साथ खेल रही थी छात्रा
घटना के समय मान्या अपने छोटे भाई और अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। उसके छोटे भाई ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तीन लोगों पर केस दर्ज
परिजनों के अनुसार मान्या आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता प्रॉपर्टी का काम करते हैं। हादसे के बाद परिवार में गहरा सदमा है। पुलिस ने जांच के बाद सुभाष सोनाने, श्रवण परमार और विनोद राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!