खबर
Top News

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा: खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 1:45 pm
शेयर करें:
गणेश विसर्जन के दौरान हादसा

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
अहमदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। सीलखेड़ा से मुंगावली जाने वाले मार्ग पर स्थित एक खदान में भरे पानी में डूबने से 16 वर्षीय अतुल अहिरवार की मौत हो गई। अतुल सीलखेड़ा गांव का रहने वाला था।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किशोर को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चला गया
जानकारी के मुताबिक अतुल गांव के अन्य लोगों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए खदान के पानी में गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।अतुल के डूबने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया
करीब आधे घंटे बाद ग्रामीण उसे पानी से बाहर निकालने में सफल हुए। इसके बाद निजी वाहन से उसे अहमदपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दोराहा स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों ने गणेश विसर्जन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं था और घटना के बाद पुलिस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची।

ग्रामीणों के मुताबिक पिछले साल इसी स्थान पर विसर्जन के दौरान दो पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी, जबकि इस बार मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। हालांकि, पुलिस की ओर से मौके पर तैनाती और कथित देरी को लेकर फिलहाल विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे के मुताबिक घटना के संबंध में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में हादसे की परिस्थितियों, विसर्जन स्थल पर मौजूद लोगों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।

संबंधित समाचार

चलते स्कूटर में लगी आग
Top News

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

1 minute ago
शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार
Top News

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

3 minutes ago
13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार

6 minutes ago
सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन
Top News

सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन:नई टीम की परीक्षा; मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव

16 minutes ago
मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता
Top News

मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता:बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय

18 minutes ago
प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी
Top News

प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी:कॉलोनी के अध्यक्ष-संचालक पर FIR; न रजिस्ट्री की न दिया कब्जा

28 minutes ago
स्लाइड से अंबानी गायब
Top News

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

about 1 hour ago
माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान
Top News

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

about 1 hour ago
शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं
Top News

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

about 1 hour ago
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन
Top News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

about 1 hour ago
आज जमेगी इंदौैर की झांकी
Top News

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

about 1 hour ago
फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका
Top News

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

about 2 hours ago
तेज रफ्तार कार होटल में घुसी
Top News

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

about 2 hours ago
सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

about 2 hours ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

about 2 hours ago
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

about 2 hours ago
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!