अतिक्रमण हटाने के दौरान हादसा: आंसू गैस हुई लीक; कई पुलिसकर्मी चपेट में आए, जंगल खाली करा रहे 600 अधिकारी-कर्मचारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले के गुड़ी रेंज स्थित आमाखुजरी जंगल में अतिक्रमण हटाने के लिए गुरुवार सुबह प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया। वन, राजस्व और पुलिस विभाग के करीब 600 कर्मचारी और अधिकारी 30 जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई में जुटे हैं। रविवार को वनकर्मियों पर हुए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
आंसू गैस की एक पेटी में अचानक रिसाव हो गया
कार्रवाई के दौरान कैंपा वाहन से लाई गई आंसू गैस की एक पेटी में अचानक रिसाव हो गया। वाहन से बैटरी जलने जैसी गंध आने पर उसे रोका गया। तब तक वाहन में सवार कई पुलिसकर्मी गैस की चपेट में आ चुके थे। बाद में पेटी खोलकर गैस को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
हमले के बाद सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने यह अभियान रविवार को वन विभाग की टीम पर हुए हमले के बाद शुरू किया है। उस दिन जंगल में अतिक्रमण रोकने पहुंची वनकर्मियों की टीम पर कथित तौर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पथराव और लाठियों से हमला किया था, जिसमें आठ वनकर्मी घायल हो गए थे।
बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है
इसी घटना के बाद संयुक्त रणनीति तैयार कर वन, पुलिस और राजस्व विभाग ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर के नेतृत्व में पुलिस बल को जंगल के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है। डीएफओ राकेश कुमार डामोर भी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
200 एकड़ जमीन पर दोबारा कब्जे का दावा
वन विभाग के अनुसार, इसी वर्ष आमाखुजरी जंगल में लगभग 500 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाकर सुरक्षा के लिए कंटूर ट्रेंच (गहरे गड्ढे) बनाए गए थे। इसके बावजूद करीब 200 एकड़ जमीन पर दोबारा कब्जा किए जाने का दावा किया गया है, जिसे हटाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।
घायल वनकर्मियों ने लगाए मदद में देरी के आरोप
रविवार के हमले में घायल वनकर्मियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद करीब दो घंटे तक उन्हें पर्याप्त सहायता नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि पुलिस और एंबुलेंस देर से पहुंची, जिससे घायलों को समय पर उपचार नहीं मिल पाया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!