हादसा टला: इलेक्ट्रॉनिक्स-फर्नीचर शोरूम में लगी आग; धुएं में फंसे इतने लोगों का रेस्क्यू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
मध्यप्रदेश के धार जिले के धरमपुरी में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। तारापुर रोड स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर शोरूम के उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
आग के बाद पूरे शोरूम में तेजी से धुआं भर गया, जिससे अंदर मौजूद करीब 20 से 25 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और नगर परिषद की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
उद्घाटन समारोह के बीच मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शोरूम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक आग लगने के बाद कुछ ही देर में पूरे परिसर में घना धुआं फैल गया। धुएं के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया और मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।
कांच तोड़कर किया गया रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना पुलिस, दमकल विभाग और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद की सीढ़ियों की मदद से शोरूम के कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया।
इसके बाद संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर अंदर फंसे सभी 20 से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत कार्य में स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग किया।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
धरमपुरी थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी
रेस्क्यू के दौरान धुएं के कारण एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के हिस्सों में नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।
नुकसान का आकलन शुरू
प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शोरूम में आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि समय पर रेस्क्यू और दमकल की कार्रवाई से कई लोगों की जान बच गई।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!