बच्चा गिरा दे…नहीं तो तुझे जान से मार दूंगी: ननद की हैवानियत से टूटी महिला; जबरन गर्भपात का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

दबाव, धमकी और मारपीट से दहली विवाहिता… अब दूसरी बार गर्भ गिराने की धमकी, एफआईआर की मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। एक विवाहिता ने ननद पर जबरदस्ती गर्भपात, जान से मारने की धमकी देने और लगातार मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर रोशनी पति इमरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर की मांग की है।
गोविंद नगर कॉलोनी के फरियादी साक्षी राठौर उर्फ मायरा ने चंदन नगर थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उसका निकाह 29 जनवरी 2026 को मो. रेहान खान पिता मो. शरीफ खान के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ननद रोशनी उसे लगातार प्रताड़ित करने लगी।
पीड़िता का आरोप है कि रोशनी उसे गालियां देती और ताने मारते हुए कहती कि ‘तू गरीब घर की है, मेरे भाई को शरीयत के अनुसार चार शादी करने की इजाजत है, हम उसका निकाह किसी अमीर घर में करवाएंगे।’
पीड़िता ने आरोप लगाया गर्भवती हुई तो ननद बच्चा गिराने का दबाव बनाने लगी। विरोध करने पर धमकी दी कि गर्भपात नहीं करवाया तो जान से खत्म कर देगी। 20 अक्टूबर 2025 को रोशनी ने जबरदस्ती दबाव बनाकर गर्भ गिराने की दवाई खिला दी, जिससे गर्भपात हो गया।
इसका एक वीडियो भी बनाया, जिसमें रोशनी कहते नजर आ रही है गोली से किसी तरह की परेशानी हुई तो जिम्मेदारी रोशनी की होगी। अपने अजन्मे बच्चे को खोने के बाद वह पूरी तरह टूट गई और भयभीत हो गई, लेकिन आरोपी की क्रूरता कम नहीं हुई। पीड़िता के अनुसार उसके साथ लगातार मारपीट की जाती रही और जान से मारने की धमकी दी जाती रहीं।
पीड़िता ने आवेदन में बताया वर्तमान में दो माह की गर्भवती है, लेकिन आरोपी ननद फिर गर्भ गिराने का दबाव बना रही है। आरोपी रोशनी पति इमरान के खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
बजरंग दल की एंट्री के बाद सुनवाई
खास बात यह कि इतनी प्रताड़ना के बावजूद पीड़िता की कहीं सुनवाई नहीं होने पर उसने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर परेशानी बताई, तब कहीं जाकर उसकी सुनवाई हुई।
चंद्रनगर पुलिस ने कल पीड़िता का आवेदन लेकर उसे आज कार्रवाई के लिए बुलाया है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!