गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा: लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

कांच टूटकर ड्राइवर की जांघ-कूल्हे में घुसे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआर-10 टोल नाके के सामने आज सुबह गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने कैटरिंग का सामान लेकर जा रहे लोडिंग वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लोडिंग वाहन क्लीनर साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। कांच के टुकड़े ड्राइवर की जांघ और कूल्हे में घुसने से लहूलुहान ड्राइवर ज्यादा खून बह जाने के चलते बेसुध हो गया।
जानकारी के मुताबिक श्रीभवानी केटरिंग का लोडिंग वाहन लव-कुश चौराहे की तरफ से चंद्रगुप्त चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसके बाजू से गैस सिलेंडर से भरा ट्रक निकल रहा था।
संभवत: इसी दौरान ट्रक के ड्राइवर को झपटकी लगी और उसने सड़क किनारे ट्रक को दबा दिया। ट्रक ने पास में चल रहे केटरिंग के लोडिंग वाहन को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रक चालक लोडिंग वाहन को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
इसके बाद ट्रक चालक ट्रक को बापट चौराहे की ओर भगाकर निकल गया। हादसे की सूचना पूर्व कांग्रेस शहर महामंत्री श्याम यादव ने डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को उपचार के लिए अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया।
घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। हादसे के समय लोडिंग वाहन में कोई क्लीनर नहीं बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि क्लीनर वाहन में मौजूद होता तो टूटे कांच और जोरदार टक्कर के कारण उसकी जान पर भी बन सकती थी। पुलिस अब गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और उसके चालक की जानकारी जुटा रही है। हादसे की पूरी स्थिति और टक्कर की वजह की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!