खबर
Top News

केदारनाथ में सायंकालीन दर्शन में उमड़ी श्रद्धा की आस्था: चारधाम में रिकॉर्ड रफ्तार से बढ़ रहे श्रद्धालु

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अप्रैल 2026, 8:05 pm
शेयर करें:
केदारनाथ में सायंकालीन दर्शन में उमड़ी श्रद्धा की आस्था

जय बद्री विशाल

चारधाम यात्रा दिनभर: अब तक 2.38 लाख श्रद्धालु पहुंचे

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
चारधाम यात्रा का आज 8वां दिन है, रविवार शाम साढ़े 7 बजे तक करीब 2.38 लाख श्रद्धालु अलग-अलग धामों के दर्शन कर चुके हैं। अभी तक सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार शाम 7 बजे तक बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में कुल 2,38,590 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बढ़ती संख्या के बीच यात्रा लगातार रफ्तार पकड़ रही है और आने वाले दिनों में आंकड़ा और तेजी से बढ़ने की संभावना है।

केदारनाथ धाम में सांयकालीन दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। शाम की आरती के समय श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

घंटों और मंत्रोच्चार की गूंज से वातावरण दिव्य हो उठा। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से दर्शन कर सके।

केदारनाथ में चलती गाड़ी में स्टंट, पुलिस का एक्शन... केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग में लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति चलती गाड़ी से स्टंट करता दिखा। तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि के बीच हाईवे पर यह घटना सामने आई, जिसमें युवक गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर खतरनाक करतब करता नजर आया।

स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर हजारों यात्रियों की स्क्रीनिंग... चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 25 अप्रैल को 3,348 यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 451 यात्रियों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण भी किया गया।

यात्रा की शुरुआत से अब तक कुल 21,567 यात्रियों की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

केदारनाथ में एसडीआरएफ ने दो श्रद्धालुओं की जान बचाई... केदारनाथ धाम में एसडीआरएफ की तत्परता से दो श्रद्धालुओं की जान बचाई गई। हेलीपैड के पास एक युवक की तबीयत बिगड़ने पर टीम ने तुरंत रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया।

दिल्ली निवासी 20 वर्षीय युवक का उपचार जारी है। वहीं मंदिर परिसर में एक बुजुर्ग महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर स्ट्रेचर के जरिए अस्पताल ले जाया गया। समय पर इलाज मिलने से दोनों की हालत स्थिर है और एसडीआरएफ की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है।

बद्रीनाथ धाम के तप्त कुंड की वीडियो भ्रामक... बद्रीनाथ धाम के तप्त कुंड से जुड़े एक वायरल वीडियो को चमोली पुलिस ने भ्रामक बताया है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार ने स्पष्ट किया कि वीडियो का धाम से कोई संबंध नहीं है और यह किसी अन्य स्थान का प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल से कपाट खुलने के बाद यात्रा सुचारु रूप से चल रही है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का दावा किया जा रहा था, जिसे एसपी ने पूरी तरह गलत बताया।

वैज्ञानिक डिजाइन से श्रद्धालुओं और श्रमिकों दोनों को राहत
उत्तराखंड की कठिन पर्वतीय चारधाम यात्रा में सदियों से आस्था का सहारा रही पारंपरिक डोली (पालकी) अब आधुनिक तकनीक के साथ नए स्वरूप में नजर आएगी। राज्य सरकार चारधाम यात्रा मार्गों, विशेषकर केदारनाथ और यमुनोत्री जैसे दुर्गम रास्तों पर उपयोग होने वाली डोलियों का वैज्ञानिक और एर्गोनॉमिक डिजाइन तैयार करवा रही है, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर मिलेगा और डोली वाहकों का शारीरिक श्रम भी कम होगा।

गुजरात स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्युपेशनल हेल्थ की सहायता से तैयार हो रहे इस नए डिजाइन का उद्देश्य पारंपरिक आस्था को आधुनिक सुविधा से जोड़ना है। लंबे समय से डोली यात्रा के दौरान अधिक वजन, असंतुलन, झटकों और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां सामने आती रही हैं।

नई तकनीक इन समस्याओं का समाधान करेगी। नई डोली की प्रमुख विशेषताएं- हल्का लेकिन मजबूत ढांचा (एल्यूमिनियम या फाइबर सामग्री), संतुलित वजन वितरण प्रणाली, गद्देदार सीट और बैक सपोर्ट, सुरक्षा बेल्ट, कंधों के लिए कुशन पैडिंग, एडजस्टेबल हैंडल, एंटी-स्लिप बेस, शॉक एब्जॉर्बर तकनीक, इमरजेंसी कंट्रोल सिस्टम।

एर्गोनॉमिक डिजाइन से बड़े लाभ- नई डोली को मानव शरीर की संरचना के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों के कंधे, गर्दन और रीढ़ पर दबाव कम होगा, चारों वाहकों पर भार समान रूप से वितरित होगा, लंबी दूरी में थकान कम होगी, यात्रियों को झटकों से राहत मिलेगी, वृद्ध और अस्वस्थ श्रद्धालुओं के लिए यात्रा अधिक सुरक्षित बनेगी।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 10 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 10 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 10 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 11 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 11 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 11 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 12 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 12 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 12 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 12 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 12 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 12 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 12 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 12 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 12 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 13 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 13 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!