धार्मिक नगरी की वैश्य टेकरी में दबा है सांची से भी बड़ा स्तूप: 2200 साल पुराने बौद्ध स्थल की फिर होगी खुदाई; 1939 में गैस लीक के बाद रोक दिया गया था काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन की वैश्य टेकरी में करीब 2200 साल पुराने विशाल बौद्ध स्तूप के दबे होने की संभावना एक बार फिर चर्चा में है।
पुरातत्व विभाग और राज्य सरकार अब इस ऐतिहासिक स्थल पर दोबारा खुदाई शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। करीब नौ दशक पहले गैस लीक की घटना के बाद यहां खुदाई का काम रोक दिया गया था।
सांची से तीन गुना बड़ा होने का अनुमान
ब्रिटिशकालीन रिपोर्टों के मुताबिक वैश्य टेकरी का स्तूप करीब 350 फीट व्यास और 100 फीट ऊंचा रहा होगा। इसके मुकाबले सांची के प्रसिद्ध स्तूप का व्यास करीब 120 फीट और ऊंचाई 54 फीट है। आकार के लिहाज से वैश्य टेकरी का स्तूप सांची से काफी बड़ा माना जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इसके निर्माण का समय तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व यानी करीब 2200 साल पहले का हो सकता है। हालांकि, इसकी वास्तविक उम्र और स्वरूप की पुष्टि वैज्ञानिक पुरातात्विक जांच के बाद ही हो सकेगी।
सम्राट अशोक से जुड़ा इतिहास
ASI के अधीक्षण पुरातत्वविद् शिवकांत बाजपेई के अनुसार, कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड इस स्थल को सम्राट अशोक के दौर से जोड़ते हैं।
मान्यता है कि उज्जैन में शासन के दौरान अशोक की पत्नी देवी की प्रेरणा से यहां स्तूप का निर्माण कराया गया था। देवी विदिशा के एक नगरश्रेष्ठी की बेटी थीं, इसलिए इस स्थान के नाम को वैश्य समुदाय से भी जोड़ा जाता है।
वैश्य टेकरी का संबंध प्राचीन बौद्ध साहित्य में उल्लेखित कनकगिरि विहार और चीनी यात्री ह्वेनसांग के विवरण में आए विशाल स्तूप से भी जोड़ा जाता है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
1938-39 में खुदाई के दौरान हुआ था हादसा
वैश्य टेकरी में पहली बार 1938-39 में खुदाई शुरू हुई थी। उस दौरान मुख्य स्तूप के अलावा दो छोटे स्तूपों के अवशेष भी मिले थे।
लेकिन खुदाई के दौरान गैस लीक होने से कुछ मजदूर बेहोश हो गए, जिसके बाद काम रोक दिया गया। इसके बाद करीब नौ दशक तक स्थल पर दोबारा बड़े स्तर पर खुदाई नहीं हो सकी।
अब वैज्ञानिक तरीके से होगी खुदाई
राज्य सरकार और ASI अब इस ऐतिहासिक स्थल की नए सिरे से जांच और खुदाई की तैयारी कर रहे हैं। उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह के अनुसार प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
1939 की खुदाई में स्तूप के भीतर स्थानीय मुरम और बाहरी हिस्से में बड़ी ईंटों के इस्तेमाल के संकेत मिले थे। समय के साथ इसका ऊपरी हिस्सा नष्ट हो गया और कई ईंटें भी गायब हो गईं।
नई वैज्ञानिक खुदाई से स्तूप की वास्तविक संरचना, निर्माण काल और बौद्ध इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!