एमवाय जैसा चूहाकांड: कोरल अस्पताल में होगा तब जागेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता
चिराग दिनेश खिच्ची 74892-81181 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवाय अस्पताल में जैसा चूहा कांड हुआ था, वैसा छप्पन दुकान के पीछे कोरल अस्पताल में होने की आशंका है। यहां शिशु वार्ड में चूहे घूम रहे हैं। परिजनों ने प्रबंधन से शिकायत की तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
उनका कहना है ऐसा न हो कि उनके शिशु की जान जोखिम में आ जाए। पिछले वर्ष सितंबर में एमवाय अस्पताल के एनआईसीयू में चूहों द्वारा दो नवजात बच्चों को कुतरने के बाद मौत का मामला काफी गर्माया था।
चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई थी और अनेक देशों ने एमवाय अस्पताल की व्यवस्था पर अंगुली उठाई थी। बाद में परिजनों व विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया था। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कई चिकित्सकों व नर्सिंग स्टॉफ को सस्पेंड किया था।
मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा, जिसने सरकार और अस्पताल प्रशासन से जवाब-तलब किया था। कुछ ऐसी ही स्थिति छप्पन दुकान के पीछे कोरल अस्पताल में बन रही है। यहां के शिशु वार्ड में चूहों के बेफिक्री से घूमते वीडियो वायरल हुआ है।
इसमें चूहे वायर-कार्ड-केबलों पर चल रहे हैं और सामने पंलग पर कई शिशु भर्ती हैं। ये दृश्य देखकर परिजन घबरा गए। उन्हें एमवाय जैसा चूहाकांड होने की आशंका हुई और वे सीधे प्रबंधन के पास पहुंचे लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की और सामान्य बात कहकर टाल दिया। मामले में अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. जीएमआर शाह से संपर्क किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!