शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां: 22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की 103 साल पुरानी झांकी परंपरा के तहत 25 सितंबर की शाम 6 बजे से अनंत चतुर्दशी झांकियों का कारवां शुरू होगा। इस बार भी 22 से ज्यादा झांकियां तैयार की जा रही हैं। मिल परिसरों में कलाकार और कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं।
झांकियों को अंतिम रंग-रूप दिया जा रहा
कहीं झांकियों को अंतिम रंग-रूप दिया जा रहा है तो कहीं सजावट और रोशनी का काम अंतिम दौर में है। अनंत चतुर्दशी से एक दिन पहले ही शहर में झांकियों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। लोगों के बीच चर्चा है कि इस बार झांकियों में क्या नया देखने को मिलेगा।
परंपरा पुरानी, उत्साह नया; मिल परिसर पहुंचीं मुस्लिम बच्चियां
पारंपरिक स्वरूप के साथ नए विषय, आकर्षक सजावट और नए प्रयोग देखने को मिलने की उम्मीद है। अनंत चतुर्दशी केवल झांकियों के निकलने का आयोजन नहीं है, बल्कि यह शहर की सामूहिक स्मृतियों और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा उत्सव माना जाता है।
यही वजह है कि झांकियां तैयार होने के दौरान ही इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ मिल परिसरों तक पहुंचने लगी है। इस बार झांकियां तैयार किए जाने के दौरान मुस्लिम बच्चियां भी मिल परिसर में पहुंचीं।
तैयार हो रही झांकियां उनके लिए आकर्षण का केंद्र बनीं। मिल परिसर में झांकियों को अंतिम रूप दिए जाने के बीच बच्चों और लोगों में इन्हें करीब से देखने की उत्सुकता नजर आई।
शाम 6 बजे पहली झांकी, पुराना क्रम रहेगा कायम
25 सितंबर को शाम 6 बजे झांकियों का निकलना शुरू होगा। इस बार भी झांकियों का पारंपरिक क्रम कायम रखा गया है। सबसे पहले श्री खजराना गणेश मंदिर की झांकी निकलेगी।
इसके बाद अलग-अलग संस्थाओं और मिलों की झांकियां अपने निर्धारित क्रम में शामिल होंगी।
इन झांकियों की रहेगी खास मौजूदगी
झांकी कारवां में श्री खजराना गणेश मंदिर के बाद श्री शास्त्री कॉर्नर नवयुवक मंडल छोटा गणपति मंदिर चौराहा, इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर नगर निगम, होप टेक्सटाइल (भंडारी मिल), कल्याण मिल, मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल और स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी की झांकियां शामिल रहेंगी।
मिल परिसरों में अंतिम तैयारियां तेज
झांकियों को अंतिम रूप देने के लिए मिल परिसरों में कलाकार और कारीगर लगातार काम कर रहे हैं। कुछ जगहों पर रंग-रोगन तो कहीं विद्युत सजावट और अन्य तैयारियां चल रही हैं। झांकी निकलने का समय नजदीक आने के साथ तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
शहरवासियों को अब इंतजार है कि 103 साल पुरानी इस परंपरा में इस बार झांकियों के जरिए कौन से नए विषय और आकर्षण देखने को मिलेंगे।
संबंधित समाचार

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; महिला पर प्रताड़ना का आरोप

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग:9 लोग जिंदा जले; 19 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!