खजाने की तलाश में जंगल खोद रही भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव: पांच आरोपी नामजद; प्रधान आरक्षक घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
देवरी थाना क्षेत्र स्थित रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के राजा बाबा जंगल में पुलिस टीम पर हमला और पथराव करने के मामले में पांच आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
कीमती पत्थर-आभूषण मिलने की अफवाह पर जंगल पहुंची थी भीड़
मामला ग्राम सिंगपुर गंजन के पास स्थित राजा बाबा जंगल का है। यहां कीमती पत्थर और आभूषण मिलने की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग जंगल पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि हजारों लोग कथित खजाने और कीमती वस्तुओं की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर खुदाई करने लगे थे।
जंगल में अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने और खुदाई किए जाने की जानकारी वन विभाग को मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को जंगल से हटाने का प्रयास शुरू किया।
भीड़ हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव
पुलिस जब जंगल में मौजूद लोगों को खुदाई करने से रोकते हुए बाहर निकाल रही थी, तभी कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया।
पथराव में पुलिस के वाहन के कांच टूट गए, जबकि एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया। अचानक हुए हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।
वीडियो और जांच के आधार पर पांच की पहचान
घटना के बाद देवरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस पर पथराव और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों की पहचान की गई। अब तक पांच आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने मामले में शब्बीर ग्वालिया, कल्लू, गुड्डू और डब्बू निवासी कंकन टोला तथा अन्नू ग्वालिया निवासी देवरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
गिरफ्तारी के लिए दी दबिश
देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पांच आरोपियों को नामजद किया गया है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!