स्मृति के झरोखे से पर सार्थक चर्चा: राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण 'सत्तन' ने की अध्यक्षता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर लेखिका संघ द्वारा देवी अहिल्या पुस्तकालय में लोकप्रिय कवयित्री एवं 'ज्योति कलश' पत्रिका की संपादक डॉ. सुरेखा भारती की नवीन संस्मरण कृति "स्मृति के झरोखे से" पर केंद्रित चर्चा का आयोजन किया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व राष्ट्रकवि सत्यनारायण 'सत्तन' ने की, जबकि मुख्य अतिथि ख्यातनाम लघुकथाकार डॉ. योगेंद्रनाथ शुक्ल रहे।
सारस्वत अतिथि इंदौर लेखिका संघ की संस्थापक अध्यक्ष और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ स्वाति तिवारी थी। सत्यनारायण 'सत्तन' ने कहा पुस्तक मर्यादित और सहज भाव से लिखी गई है, ठीक उसी तरह जैसे नदी तटबंधों के भीतर बहती है। लेखिका के आध्यात्मिक संस्कारों की सराहना कर कहा श्रेष्ठ संस्मरण अपने भीतर जीवनी, आत्मकथा और लेख आदि कई विधाओं के गुण समेटे होता है।
मुख्य अतिथि डॉ. योगेंद्रनाथ शुक्ल ने कहा संस्मरण साहित्य की ऐसी समृद्ध विधा है, जिसमें पाठक रेखाचित्र, कहानी और लघुकथा का आनंद ले सकता है। सुरेखा भारती ने सूक्ष्म लेखन किया है। संस्था प्रमुख और कार्यक्रम संयोजक डॉ. स्वाति तिवारी ने स्वागत भाषण में कहा डिजिटल दौर में जहाँ यादें एक बटन से डिलीट हो जाती हैं, ऐसे में संस्मरण किसी विशिष्ट कालखंड का प्रामाणिक दस्तावेजीकरण करते हैं। उन्होंने पुस्तक के संस्मरणों को बिना किसी लाग-लपेट के "खरे सोने सा सच्चा" बताया।
समीक्षक के रूप में डॉ. ज्योति सिंह एवं डॉ. प्रतीक्षा शर्मा ने पुस्तक का गहन विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया और इसके संवेदनात्मक एवं शिल्प की सराहना की। लेखिका डॉ. सुरेखा भारती ने कहा कृति 24 व्यक्तित्वों के सजीव संस्मरणों का संकलन है। पुस्तक में शामिल व्यक्तित्वों में से अनिल धड़वाईवाले और डॉ. सुनीता श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शुभारंभ प्रो. अरुणा सराफ की सरस्वती वंदना से हुआ।
अतिथि स्वागत प्रभा तिवारी, कुसुम सोगानी, कविता चौहान एवं डॉ. रश्मि जोशी ने किया। संचालन कल्याणी गुप्ता 'कृति' ने किया। आभार संघ की महासचिव शीला बड़ोदिया ने माना। डॉ. अखिलेश राव, शिशिर उपाध्याय, मुकेश तिवारी, विनीता तिवारी, श्रीमती सत्तन, सरिता काला सहित नगर के कई वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!