अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक: फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर थाना क्षेत्र के पुराने बायपास स्थित एमकेएस एंड कंपनी (अमूल आइसक्रीम) के डिपो में गुरुवार रात अचानक भीषण आग लग गई, जो इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कोल्ड स्टोरेज में रखा बड़ी मात्रा में आइसक्रीम और अन्य सामान चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई हजार लीटर पानी से आग पर काबू पाया।
कंपनी इंचार्ज धर्मेंद्र जैन के मुताबिक डिपो शाम करीब 7 बजे बंद कर कर्मचारी घर चले गए थे। इसके करीब दो घंटे बाद रात 9 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने तक आग ने डिपो के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था।
फायर ब्रिगेड ने लगातार पानी डालकर आग को नियंत्रित किया। डिपो के कोल्ड स्टोरेज में बड़ी मात्रा में अमूल कंपनी की आइसक्रीम रखी थी। आग से करीब 40 से 50 लाख रुपए कीमत की आइसक्रीम सहित अन्य सामान जलकर खाक होने की बात सामने आई है।
कंपनी के मालिक पिंकेश सेठिया हैं। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। शुरुआती तौर पर आग शॉर्ट सर्किट या अन्य कारण से लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस और संबंधित विभाग आग से हुए नुकसान और कारणों की जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार

सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन:नई टीम की परीक्षा; मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव

मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता:बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय

प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी:कॉलोनी के अध्यक्ष-संचालक पर FIR; न रजिस्ट्री की न दिया कब्जा

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!