धार्मिक नगरी को बड़ी सौगात: इतने हेक्टेयर में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू; सैकड़ों वन्यजीव प्रजातियों का प्रस्ताव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर उज्जैन को वन्यजीव पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर के नवलखी आरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 हेक्टेयर में अत्याधुनिक वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट ज़ू विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। परियोजना का उद्देश्य प्राकृतिक वातावरण में ऐसा वन्यजीव परिसर विकसित करना है, जहां पर्यटकों को जंगल जैसा वास्तविक अनुभव मिल सके।
प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा
वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 300 से अधिक वन्यजीव प्रजातियों को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
परियोजना के लिए तकनीकी स्वीकृति हेतु प्रस्ताव केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सेंट्रल जू अथॉरिटी) को भेजा गया था, जहां से इसे इन-प्रिंसिपल मंजूरी मिल चुकी है। अब प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है।
दो चरणों में होगा विकास
परियोजना को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में लगभग 60 हेक्टेयर क्षेत्र में 'इंडिया फॉरेस्ट जोन' तैयार किया जाएगा। यहां भारत में पाए जाने वाले विभिन्न वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास जैसे वातावरण में रखा जाएगा।
वन्यजीवों को प्राकृतिक परिवेश में करीब से देख सकेंगे
इस क्षेत्र की विशेषता बड़े ड्राइव-थ्रू सफारी होंगे, जहां पर्यटक वाहनों के माध्यम से वन्यजीवों को प्राकृतिक परिवेश में करीब से देख सकेंगे।दूसरे चरण में 'फॉरेस्ट ऑफ द वर्ल्ड' विकसित किया जाएगा।
इसमें अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के वन्यजीवों को शामिल करने की योजना है। इससे पर्यटकों को दुनिया के विभिन्न हिस्सों के वन्यजीवों को एक ही स्थान पर देखने का अवसर मिलेगा।
ग्रीन ओवरब्रिज और अंडरपास भी होंगे तैयार
फॉरेस्ट जू का क्षेत्र उज्जैन-मक्सी फोरलेन और पंचकोशी मार्ग से दो हिस्सों में विभाजित है। इसे ध्यान में रखते हुए परियोजना में 35 मीटर चौड़ा ग्रीन ओवरब्रिज और एक अंडरपास बनाने का प्रस्ताव है।
ओवरब्रिज पर पैदल पर्यटकों और इलेक्ट्रिक सफारी वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग विकसित किए जाएंगे। साथ ही पुल पर घने वृक्ष लगाए जाएंगे, ताकि वन्यजीवों का प्राकृतिक आवागमन प्रभावित न हो और पर्यटकों को भी लगातार जंगल जैसा अनुभव मिल सके।
वनतारा की तकनीकी सलाह से तैयार हुई डीपीआर
वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में वनतारा की तकनीकी सलाह ली गई है। हालांकि भविष्य में परियोजना के संचालन या अन्य भूमिकाओं को लेकर अंतिम निर्णय राज्य सरकार करेगी।
सिंहस्थ-2028 से पहले शुरू करने का लक्ष्य
वन विभाग का लक्ष्य है कि सिंहस्थ-2028 से पहले परियोजना के पहले चरण को पूरा कर आम जनता के लिए खोल दिया जाए। इससे सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ विश्वस्तरीय वन्यजीव पर्यटन का भी नया आकर्षण मिलेगा।
परियोजना के पूरा होने के बाद उज्जैन न केवल धार्मिक नगरी के रूप में, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म के क्षेत्र में भी देश के प्रमुख केंद्रों में शामिल हो सकेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!