नाम बदलकर जिहादी ने की नाबालिग से दोस्ती: शादी का झांसा देकर किया शोषण; बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के शिवमपुरी कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ कथित धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक सादिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
नाम बदलकर की दोस्ती
पुलिस के अनुसार, शिकायत में बताया गया है कि आरोपी सादिक ने अपना नाम आकाश बताकर नाबालिग बालिका से संपर्क किया और उससे दोस्ती बढ़ाई। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर 5 साल से अधिक समय तक बालिका का शोषण किया।
विरोध करने पर धमकी और दबाव
शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब पीड़िता ने आरोपी के व्यवहार का विरोध किया, तो उसे डराया और धमकाया गया। इसके अलावा, आरोपी द्वारा नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।
संगठन की मदद से दर्ज कराई शिकायत
मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने हिंदू जागरण मंच से सहायता मांगी। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधियों के साथ वह थाने पहुंची, जहां औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई गई।
आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
निष्पक्ष जांच का दावा
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है सभी आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान आरोपी की ओर से वकीलों की मौजूदगी भी दर्ज की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष रहेगी और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!