कनाड़िया में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 1000 से अधिक युवा हुए शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशप्रेम, एकता और युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम सोमवार को इंदौर की सड़कों पर देखने को मिला, जब शहर में भव्य 4 पहिया तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों वाहनों के काफिले में शामिल 1000 से अधिक युवाओं ने हाथों में तिरंगा थामे और दिलों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
झांकियां लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही
यात्रा के दौरान देशभक्ति से सजी आकर्षक झांकियां लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही। हर चौराहे और मोड़ पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। सड़क किनारे खड़े नागरिकों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया, जिससे उत्सव का माहौल और जीवंत हो गया।
वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का सशक्त उदाहरण बताया। नेताओं ने कहा कि आज का युवा जिस तरह राष्ट्रहित में एकजुट हो रहा है, वह देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया
यात्रा को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो इंदौर का हर युवा अनुशासन और एकता के साथ राष्ट्र के लिए खड़ा है। पूरे आयोजन में शालीनता, मर्यादा और देश के प्रति सम्मान साफ झलक रहा था, जिसने इस यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।
इस भव्य आयोजन के आयोजक पियूष गावड़े (बाला) रहे, जिनके नेतृत्व में बाला गावड़े ग्रुप ने यात्रा को सफल बनाया। वहीं युवाओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाने वाले दीप शर्मा और बाबा बुल्लर का योगदान भी सराहनीय रहा।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!