खबर
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां: इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 3:57 pm
शेयर करें:
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले झांकी चल समारोह को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था के तहत दोपहर 3 बजे से रूट डायवर्ट करने का समय तय किया था।

हालांकि, कई इलाकों में निर्धारित समय से पहले ही वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। अचानक रास्ते बंद किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिक्कत पैदा हो रही
लोगों का कहना है कि जब प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन का समय दोपहर 3 बजे निर्धारित किया है, तो उससे पहले ही रास्तों पर रोक लगाने से अनावश्यक दिक्कत पैदा हो रही है। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

शाम 6 बजे से शुरू होगा झांकी चल समारोह
इंदौर की 103 साल पुरानी झांकी परंपरा के तहत शुक्रवार शाम 6 बजे से चल समारोह शुरू होगा। खजराना गणेश की झांकी के साथ इसकी शुरुआत होगी।

करीब 9 किलोमीटर लंबे मार्ग से देर रात तक विभिन्न झांकियां और अखाड़े गुजरेंगे।

झांकी मार्ग पर अखाड़ों के उस्ताद और खलीफा पारंपरिक खेलों एवं युद्ध कलाओं के प्रदर्शन भी करेंगे।

इस आयोजन को देखने के लिए इंदौर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

9 किमी से ज्यादा लंबे मार्ग पर निकलेंगी झांकियां
झांकी का मार्ग मिल क्षेत्र से शुरू होकर मजदूर मैदान, एमजी रोड, कृष्णपुरा, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नृसिंह बाजार, गोराकुंड और खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा तक रहेगा।

इस पूरे रूट पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जाएगा और पार्किंग पर भी प्रतिबंध रहेगा।

सुरक्षा के लिए कई इंतजाम
चल समारोह को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और आपात व्यवस्था के भी इंतजाम किए हैं। आयोजन के दौरान डीजे, नशे और धारदार हथियारों पर रोक रहेगी।

झांकियों पर अधिकतम दो स्पीकर लगाने की अनुमति होगी। वहीं हाथी और ऊंट को भी चल समारोह में शामिल करने पर प्रतिबंध रहेगा।

आपात स्थिति से निपटने के लिए 5 फायर वाहन और 3 फायर बुलेट समेत अन्य सेवाओं को तैनात रखा जाएगा।

संबंधित समाचार

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

5 minutes ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

9 minutes ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

14 minutes ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

17 minutes ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

23 minutes ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

31 minutes ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 1 hour ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 1 hour ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

about 1 hour ago
पड़ोसी देशों में फिर घमासान
Top News

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

about 1 hour ago
बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज
Top News

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

about 1 hour ago
बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन
Top News

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

about 1 hour ago
52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद
Top News

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर
Top News

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा
Top News

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

about 2 hours ago
बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
Top News

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

about 2 hours ago
पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा
Top News

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!