खबर
Top News

व्यक्तित्व और कृतित्व से बनता है अच्छा कार्यकर्ता, नरेंद्र सिंह तोमर: गोविंद मालू की स्मृति में वैचारिक गोष्ठी; अतिथि वक्ताओं ने व्यक्त किए विचार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मई 2026, 5:44 pm
शेयर करें:
व्यक्तित्व और कृतित्व से बनता है अच्छा कार्यकर्ता, नरेंद्र सिंह तोमर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय गोविंद मालू की स्मृति में आयोजित वैचारिक गोष्ठी में राजनीति में कार्यकर्ता निर्माण, वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठनात्मक मूल्यों पर गहन चर्चा हुई।

इंदौर प्रेस क्लब एवं संस्था आनंद गोष्ठी के संयुक्त तत्वावधान में जाल सभागृह में आयोजित ‘राजनीतिक कार्यकर्ता का निर्माण-एक कठिन कार्य’ विषयक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर तोमर ने कहा कि राजनीति में सेवाभावी और समर्पित कार्यकर्ता बनना अत्यंत कठिन है। इसके लिए परिश्रम, धैर्य और विचारों की स्पष्टता जरूरी है। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्यकर्ता अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से पहचाना जाता है।

स्वर्गीय गोविंद मालू का जीवन इसी का उदाहरण था। वे कर्मनिष्ठ, जमीनी और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का राजनीतिक रूप से बड़ा बनना तभी संभव है, जब उसमें लक्ष्य के प्रति समर्पण और वैचारिक स्पष्टता हो।

उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण किसी वैज्ञानिक उपलब्धि से भी कठिन कार्य है, क्योंकि इसमें वर्षों की तपस्या और अनेक लोगों का योगदान शामिल होता है।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यपद्धति का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ वर्षों से निस्वार्थ भाव से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन प्रसंगों के माध्यम से कार्यकर्ता निर्माण की बारीकियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मैंदोला, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, केके मिश्रा, हरिनारायण यादव, ललित पोरवाल, सूरज कैरो, टीनू जैन, सुरेश तिवारी, रामेश्वर गुप्ता, माला सिंह ठाकुर, सतीश जोशी, रमण रावल, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, श्याम कामले, विजय भट्ट, लक्ष्मीकांत पंडित, राजेश राठौर, संजय लुणावत, तपेन्द्र सुगंधी, राजीव उपाध्याय, अलका सैनी, वैशाली पारे, ललित उपमन्यु, डॉ. अर्पण जैन, प्रवीण जोशी, अजय सारडा, रितेश ईनाणी, ओम नरेडा, रामेश्वर गुप्ता,माला सिंह ठाकुर,रवि विजयवर्गीय, शैलेष पाठक, विनोद खंडेलवाल, महेंद्र सोनगिरा, पीयूष पारे, हेमंत उपाध्याय, गीता मूंदड़ा के साथ ही भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह, राजेश चतुर्वेदी, राकेश अग्निहोत्री, नितेंद्र शर्मा और प्रभु पटेरिया सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, सामाजिक, साहित्यिक और राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की कमी
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि वर्तमान राजनीति में संख्या बल और सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ा है, लेकिन वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की कमी महसूस की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सच्चा कार्यकर्ता तैयार करना किसी वृक्ष को सींचने जैसा है। उसके सुख-दुख में लगातार साथ खड़ा रहना पड़ता है। यादव ने कहा कि पहले राजनीति विचारधारा आधारित होती थी, लेकिन अब सोशल मीडिया के प्रभाव से राजनीति में गुणवत्ता की जगह भीड़ बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता लोकतंत्र की खूबसूरती है। उन्होंने गोविंद मालू के साथ अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि अलग-अलग दलों में होने के बावजूद दोनों के संबंध सदैव सौहार्द्रपूर्ण रहे।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 7 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 7 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 8 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 8 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 8 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 9 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 9 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 9 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 9 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 9 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 9 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 9 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 9 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 9 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 10 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 10 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!