MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) के 1000 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है।
1000 पदों पर सीधी भर्ती
भर्ती में विशेष सशस्त्र बल (SAF) के 200 और जिला पुलिस बल के 800 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
4 जनवरी 2027 से परीक्षा संभावित
कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार भर्ती परीक्षा 4 जनवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश-पत्र में दिए गए समय के अनुसार पहुंचना होगा। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर अभ्यर्थी 3 नवंबर 2026 तक संशोधन कर सकेंगे।
ड्राइवर पद के लिए वैध लाइसेंस अनिवार्य
कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक दक्षता संबंधी पात्रता पूरी करनी होगी।
इस पद के लिए वेतनमान 19,500 से 62,000 रुपए तक निर्धारित है।
परीक्षा में होगा बायोमेट्रिक सत्यापन
भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड का UIDAI से वेरिफाइड होना जरूरी होगा।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को प्रवेश-पत्र के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र भी लाना होगा।
आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों को मान्य पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को आरक्षण नहीं
मध्य प्रदेश सरकार के आरक्षण नियमों के तहत लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
दूसरे राज्यों से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
ऐसे अभ्यर्थियों को भर्ती नियम पुस्तिका में दिए गए प्रावधानों के अनुसार आवेदन करना होगा।
परीक्षा में मोबाइल और स्मार्ट वॉच पर प्रतिबंध
परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, डिजिटल वॉच, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
मंडल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और प्रवेश-पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें
कुल पद: 1000
SAF: 200 पद
जिला पुलिस बल: 800 पद
आवेदन शुरू: 15 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 29 अक्टूबर 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तारीख: 3 नवंबर 2026
परीक्षा: 4 जनवरी 2027 से संभावित
वेतनमान: ₹19,500 से ₹62,000
आवेदन: केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
ड्राइविंग लाइसेंस: अनिवार्य
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!