शिकायत लेकर भटक रहा परिवार: पुलिस पर भी उठे सवाल; घर में घुसकर मारपीट और अश्लील हरकतें की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है, जहां एक परिवार ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का दावा है कि वह कई बार थाने के चक्कर काट चुका है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
न्यू गौरी नगर निवासी फरियादी राजू नामदेव ने आवेदन में बताया कि 2 अगस्त 2024 को उसके घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाले चौहान परिवार के कई लोगों ने हमला किया। आरोप है कि आरोपियों ने न सिर्फ उसके माता-पिता, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की, बल्कि उसे घर से बाहर खींचकर सड़क पर डंडों और लात-घूंसों से पीटा।
कैमरे, डीवीआर और मोबाइल तोड़े
फरियादी के मुताबिक, आरोपियों ने घर में लगे कैमरे, डीवीआर, एलसीडी सहित अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की। यहां तक कि परिवार के मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए, ताकि घटना के सबूत न बच सकें। हालांकि, पीड़ित का दावा है कि घटना के वीडियो सबूत उसके पास मौजूद हैं।
‘पत्नी के साथ अश्लील हरकत, नग्न होकर करते हैं उत्पात’
मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि चौहान परिवार के सदस्य अक्सर पीड़ित के घर के सामने आकर अश्लील हरकतें करते हैं और उसकी पत्नी व परिजन के साथ अभद्रता करते हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे और उसके परिवार को मकान छोड़कर जाने के लिए दबाव बना रहे हैं, इसी वजह से लगातार इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।
राजू नामदेव का आरोप है कि जब भी वह हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराने जाता है, तो उसकी सुनवाई नहीं होती। उसका कहना है कि कई बार पुलिस ने उसका आवेदन तक लेने से मना कर दिया और कुछ मामलों में उल्टा उसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!