हरकतबाज नशेड़ी: नशे में चार साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर लगाया हाथ
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की लापरवाही से इंदौर की शान कहे जाने वाले 56 दुकान क्षेत्र में इन दिनों नशेड़ियों का जमावड़ा होने लगा है। कल दोपहर नगर निगम की वर्दी पहने एक नशेड़ी ने परिजन के पास खेल रहे चार वर्षीय बच्चे के प्रायवेट पार्ट पर हाथ लगाकर अश्लील हरकत की।
परिजन ने देखा तो दो अन्य साथियों के साथ बैठे हरकतबाज नशेड़ी की जमकर लू उतार दी। खास बात यह कि इस दौरान 56 दुकान पर विदेशी पर्यटक भी थे, जिससे शहर ही नहीं, देश का नाम भी शर्मसार हुआ।
ऑटो पार्ट्स शोरूम संचालक कल दोपहर पत्नी, मां और चार वर्षीय बेटे को लेकर 56 दुकान पहुंचे थे। वे परिवार को बैंच पर बैठाने के बाद येवले की दुकान पर चाय लेने गए। इस बीच उनका बेटा जिद करके मां की गोद से उतरकर खेलने लगा। खेलते-खेलते वह बैंच के पीछे चला गया, जहां पहले से तीन नशेड़ी बैठे थे।
उनमें से नगर निगम की वर्दी पहने एक नशेड़ी ने बच्चे को पकड़ा और उसके प्रायवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने लगा। उसे ऐसा करते बच्चे की दादी ने देखा तो नशेड़ी पर बिफर पड़ीं। शोर सुनकर ऑटो पार्ट्स शोरूम संचालक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें पत्नी ने घटना बताई। इसके बाद नशेड़ी आरोपी और उसके साथियों का वीडियो बनाकर उन्हें वहां से भगा दिया गया।
56 दुकान जैसी जगह पर सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?
कारोबारी ने खुलासा फर्स्ट को बताया सौभाग्य से मेरे बच्चे के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई, लेकिन हमारा इंदौर क्या से क्या होता जा रहा है? जिन पर स्वच्छता की जिम्मेदारी है, वही ऐसी घिनौनी हरकत कर रहे हैं। हरकतबाज नशेड़ी नगर निगम की ड्रेस पहने था।
वह और उसके साथी कपड़े से सूंघने वाला कोई नशा 56 दुकान पर खुलेआम कर रहे थे। तीनों बहुत ही ज्यादा नशे में थे। पूछने पर आरोपी बस इतना बता सका कि उसकी ड्यूटी ढक्कनवाला कुआं पर थी। 56 दुकान पर देश-विदेश से सैलानी आते हैं। कल भी छह से सात विदेशी नागरिक यहां स्थित मधुरम् स्वीट्स पर थे।
हाल ही खजराना क्षेत्र में ऑस्ट्रेलियन महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़, राष्ट्रीय शूटर खिलाड़ी के साथ हंस ट्रेवल्स की बस में छेड़छाड़ ने देश ही नहीं विदेश में भी इंदौर का नाम खराब किया है। वहीं अब यह घटना हो गई। सवाल यह कि 56 दुकान जैसी जगह पर सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? शहर को शर्मसार करने वाली इस घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा? नगर निगम या पुलिस?
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!