खबर
Top News

बायपास पर मौत का खेल और पुलिस को खुली चुनौती: रील के लिए बनाई जानलेवा ड्रिफ्टिंग; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मई 2026, 4:09 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़कों पर स्टंटबाजी और कार ड्रिफ्टिंग का खतरनाक ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। बायपास पर तेज रफ्तार कारों से मौत का खेल खेलते युवकों के वीडियो अब सोशल मीडिया पर खुलेआम वायरल किए जा रहे हैं।

ताजा मामला लसूड़िया बायपास ब्रिज क्षेत्र का सामने आया है, जहां कार चालक ने बीच सड़क पर जानलेवा ड्रिफ्ट करते हुए वीडियो बनवाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। हैरानी की बात यह है कि वीडियो में बदमाशों को पुलिस का कोई डर नजर नहीं आ रहा।

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में कार क्रमांक एमपी 09 जेड वाय 9712 का चालक समदान खान पिता शकील खान निवासी मोती तबेला अपने साथियों के साथ बायपास पर खतरनाक ड्रिफ्टिंग करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो को सड़क पर बार-बार ड्रिफ्ट कराया जा रहा था, जबकि आसपास से अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं। थोड़ी सी चूक कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकती थी।

ड्रिफ्टिंग के दौरान बाकायदा दूसरे कार चालक तेज रफ्तार कार होते हुए भी खिड़की में से बाहर निकलकर वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो शूट किया गया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो में अन्य कार चालक भी लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते दिखाई दे रहे हैं। देर रात बायपास और शहर की चौड़ी सड़कों पर इस तरह की स्टंटबाजी आम होती जा रही है।

कई बार तेज आवाज, टायरों की चीख और धुएं के बीच वाहन चालक आतंक मचाते हैं, लेकिन कार्रवाई के बाद भी यह सिलसिला थम नहीं रहा। जिसमें की पिछले दिनों ही कार ड्रिफ्ट कराते हुए वीडियो बनाने वाले चालकों पर कार्रवाई हुई थी तो वहीं विजय नगर में महंगी कार ड्रिफ्ट कराते समय हादसा हो गया था।

लगातार वायरल हो रहे वीडियो और बढ़ती स्टंटबाजी ने पुलिस की सख्ती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में कई गैंग और रईसजादे अब सड़कों को रेसिंग ट्रैक बनाकर आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए किए जा रहे ये स्टंट कभी भी बड़े हादसे में बदल सकते हैं।

लाइसेंस निरस्त, कार जब्त और हो सख्त कार्रवाई: शहरवासी मयूर सोलंकी के मुताबिक यह करतबों के कारण शहर की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं, गाड़ियां जब्त हों और सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सड़कों पर चल रही स्टंटबाजी की गुंडागर्दी को रोका जा सके।

पहले भी हो चुकी कार्रवाई
कनाड़िया इलाके में 27 अप्रैल को ऑटो गैरेज नाम के गैराज पर सुपर कार से ड्रिफ्टिंग का मामला सामने आया था। उस दौरान भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में कनाड़िया टीआई सहर्ष यादव ने कार्रवाई करते हुए कार चालक आशुतोष सिंह और गैराज संचालक शाहबाज अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर कार जब्त की थी।

बताया गया था कि यह ड्रिफ्टिंग रैपर लश्करी के म्यूजिक वीडियो के लिए की गई थी, लेकिन पुलिस से न अनुमति ली गई और न ही कोई सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों ने तब साफ कहा था कि सार्वजनिक सड़कों पर ड्रिफ्टिंग पूरी तरह गैरकानूनी है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

सयाजी क्लब रोड पर हो चुका हादसा
इसी तरह विजय नगर स्थित सयाजी क्लब रोड पर देर रात ड्रिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा भी हो चुका है। करीब एक बजे तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार (एमएच 04 ईक्यू 0050) ड्रिफ्ट करते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी थी।

हादसा इतना भीषण था कि कार के एयरबैग खुल गए और टायर जाम हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार रसोमा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। चौराहे पर ड्रिफ्ट के दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के बाद चालक बहाने बनाता रहा और कार की स्पीड कम बताने की कोशिश करता रहा, जबकि मौके की स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही थी।

संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 2 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 2 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 3 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 3 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 3 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 3 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 4 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 4 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 4 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 5 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 5 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 5 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 5 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 5 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 5 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 6 hours ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!