कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर: 22 वर्षीय युवक की मौत; 200 फीट तक घसीटा ले गया वाहन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
दलोदा थाना क्षेत्र के सोनगरी में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक कंटेनर के पहियों की चपेट में आ गया।
200 फीट तक घसीटता हुआ ले गया
टक्कर के बाद कंटेनर उसे करीब 200 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। मृतक की पहचान सोनगरी निवासी सुभाष पिता घनश्याम मीणा (22) के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई ललित और भांजे लोकेश के साथ नजदीक स्थित आईफा होटल पर चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
कंटेनर के पहियों के नीचे आया युवक
हादसे के बाद ललित और लोकेश सड़क के एक तरफ गिर गए, जबकि सुभाष सड़क की ओर जा गिरा और कंटेनर के पहियों की चपेट में आ गया। गंभीर हादसे में उसके पैर कटकर अलग हो गए और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सुभाष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।
भाई और भांजे को भी आई चोट
बाइक पर सवार ललित (25) और लोकेश (18) को भी हादसे में मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
सुभाष के चाचा राजू मीणा ने बताया कि वह अपने बड़े भाई और भांजे के साथ चाय पीने के लिए होटल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस ने शुरू की ड्राइवर की तलाश
सूचना मिलने के बाद दलोदा पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम किया। रात में शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने फरार कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कंटेनर और उसके चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!