आस्था का संगम: 100 किमी तक बढ़ेंगी सुविधाएं; इतने करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने 'सिंहस्थ-2016 का संकल्प, सिंहस्थ-2028 का संकल्प' विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, अधोसंरचना विकास और विभिन्न विभागों की कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया गया।
मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:25 बजे हेलीपेड पहुंचे और सीधे अंजूश्री होटल में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान सिंहस्थ-2016 में सेवाएं देने वाले अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए, जबकि उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया।
40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं पहले से ही उसी स्तर पर विकसित करनी होंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ट्रैफिक जाम से सबक, पड़ोसी राज्यों से होगा समन्वय
डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2016 के सिंहस्थ में ट्रैफिक और आवागमन सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक था। कई स्थानों पर लंबा जाम लगा था। इस बार पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय कर सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर यातायात और प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।
सभी प्रमुख मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन केवल क्षिप्रा स्नान का केंद्र नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था की नगरी है। श्रद्धालु शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसलिए सभी महत्वपूर्ण मंदिरों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का संकल्प लिया गया है।
ढाबों और होटलों में बढ़ेंगी सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उज्जैन से 100 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ढाबों, होटलों और अन्य ठहरने की जगहों पर भी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं।
उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्थाओं को इतना मजबूत बनाया जाएगा कि श्रद्धालुओं को निजी होटलों और भवनों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विभागों और पड़ोसी राज्यों के सहयोग से सिंहस्थ-2028 को अब तक का सबसे सुव्यवस्थित, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बनाया जाएगा।
संबंधित समाचार

सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन:नई टीम की परीक्षा; मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव

मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता:बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय

प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी:कॉलोनी के अध्यक्ष-संचालक पर FIR; न रजिस्ट्री की न दिया कब्जा

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!