खबर
Top News

8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया फिर हुई धीमी: सुझाव भेजने की अंतिम तारीख 15 जून तक बढ़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 1:44 pm
शेयर करें:
8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया फिर हुई धीमी

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार के करीब 1.15 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन वेतन और पेंशन संशोधन की प्रक्रिया में फिलहाल और देरी होती नजर आ रही है। आयोग ने कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और पेंशनर संघों से सुझाव एवं मांगें प्राप्त करने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी है। पहले सुझाव भेजने की समयसीमा 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में 31 मई तक बढ़ाया गया। अब आयोग ने इसे अंतिम बार बढ़ाकर 15 जून कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं दिया जाएगा। साथ ही केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा किए गए ज्ञापनों पर ही विचार किया जाएगा। ईमेल, हार्ड कॉपी या पीडीएफ के जरिए भेजे गए प्रस्ताव स्वीकार नहीं होंगे।

रिपोर्ट आने में हो सकती है और देरी
8वें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था और इसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में आयोग की अंतिम सिफारिशें वर्ष 2027 के मध्य तक आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कर्मचारियों को उम्मीद है कि नई वेतन संरचना को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा, जिससे उन्हें एरियर का भी लाभ मिल सकेगा।

फिटमेंट फैक्टर पर टिकी कर्मचारियों की नजर
वेतन आयोग को लेकर सबसे अधिक चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है। 7वें वेतन आयोग में 2.57 और 6वें वेतन आयोग में 1.86 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था। इस बार कर्मचारी संगठन 3 से 4 के बीच फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। यदि सरकार उच्च फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है तो न्यूनतम मूल वेतन और पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।

HRA को लेकर बनी हुई है चिंता
विशेषज्ञों का मानना है कि वेतन और पेंशन का एरियर कर्मचारियों को बाद में मिल सकता है, लेकिन हाउस रेंट अलाउंस (HRA) के मामले में स्थिति अलग हो सकती है। कई बार बढ़े हुए HRA का पिछला भुगतान नहीं किया जाता, जिससे कर्मचारियों को संभावित नुकसान उठाना पड़ सकता है। यही कारण है कि कर्मचारी नई वेतन व्यवस्था लागू होने की तारीख को लेकर भी चिंतित हैं।

विभिन्न पक्षों से कर रहा है चर्चा

आयोग वर्तमान में विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय बैठकें आयोजित कर कर्मचारी संगठनों, पेंशनर संघों और सरकारी विभागों से सुझाव ले रहा है। आयोग की अध्यक्षता पूर्व सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग का उद्देश्य ऐसा वेतन ढांचा तैयार करना है जो अगले दस वर्षों तक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जरूरतों को पूरा कर सके फिलहाल कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिटमेंट फैक्टर कितना तय होगा, न्यूनतम वेतन और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी तथा नई वेतन व्यवस्था कब लागू होगी। इन सवालों के जवाब आयोग की सिफारिशों के साथ आने वाले महीनों में सामने आने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान
Top News

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
संस्था में लाखों का गबन
Top News

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

about 3 hours ago
बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

about 3 hours ago
चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा
Top News

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

about 3 hours ago
उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद
Top News

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

about 3 hours ago
‘नि:शुल्क जलप्रदाय' के टैंकरों से कमर्शियल सप्लाई
Top News

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

about 3 hours ago
चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत
Top News

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

about 3 hours ago
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में
Top News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

about 4 hours ago
3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू
Top News

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

about 4 hours ago
सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

about 4 hours ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

about 4 hours ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

about 5 hours ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

about 5 hours ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

about 5 hours ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

about 5 hours ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

about 5 hours ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

about 5 hours ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 5 hours ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

about 5 hours ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!