खबर
Top News

पुलिस की जनसुनवाई में 82 शिकायतें पहुंचीं: बेटे-बहू की प्रताड़ना से लेकर साइबर फ्रॉड और जमीन विवाद तक के मामले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
पुलिस की जनसुनवाई में 82 शिकायतें पहुंचीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण और उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई।

पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक आवेदक की समस्या गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द और उचित निराकरण करने के निर्देश दिए।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को होने वाली इस जनसुनवाई में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए।

इनमें पारिवारिक विवाद, साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी, जमीन-मकान से जुड़े विवाद समेत कई तरह की शिकायतें शामिल रहीं। जनसुनवाई में लोगों ने अलग-अलग समस्याएं पुलिस कमिश्नर के सामने रखीं।

प्रमुख शिकायतें
जनसुनवाई में बेटे और बहू द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मामले, पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद और आपसी मतभेद, पैसों के लेन-देन से जुड़े विवाद, रहवासी सोसायटी में देर रात तक दुकान संचालित होने से परेशानी, मकान पर कब्जा करने की शिकायतें आईं।

इसके अलावा नियोक्ता द्वारा वेतन नहीं देने का मामला, साइबर और फाइनेंशियल फ्रॉड, पुलिस स्तर पर सुनवाई नहीं होने की शिकायत, प्लॉट और मकान से जुड़े विवाद, जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध, अन्य पुलिस संबंधी प्रकरण शामिल रहे।

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदक की समस्या और उसकी परिस्थितियों को गंभीरता से सुना। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जरूरत के अनुसार अधिकारियों से फोन पर भी बात कर शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण करते हुए आवेदकों को समय पर उचित समाधान उपलब्ध कराया जाए।

'सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है इंदौर पुलिस'

जनसुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर ने आमजन को भरोसा दिलाया कि इंदौर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

जनसुनवाई के माध्यम से नागरिक सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रख सकते हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 15 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 15 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 16 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 16 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 17 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 17 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 17 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 17 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 18 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 18 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 18 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 18 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 18 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 18 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 19 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 19 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 19 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!