होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत: परिजनों ने रात में ही दफनाया; अब शव निकालकर पोस्टमार्टम की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ डिनर और पूल पार्टी के लिए गए 7 वर्षीय वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है।
परिजन ने रात में ही किया अंतिम संस्कार
घटना के बाद परिजन बेहद आहत और सदमे में थे। रात करीब 12 बजे बच्चे को मृत घोषित किए जाने के बाद सोमवार-मंगलवार की रात लगभग 1 बजे परिजनों ने दफनाया दिया।
मंगलवार को पुलिस तक पहुंचा मामला
मंगलवार शाम को घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद परिजन गिरवाई थाने पहुंचे और होटल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों ने मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया जाए।
चाचा के साथ होटल गया था बच्चा
जानकारी के अनुसार, जनकगंज स्थित गोल पहाड़िया निवासी देवेंद्र पाल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ होटल पहुंचे थे। सभी लोग रात करीब 8:30 बजे डिनर और पूल पार्टी के लिए वहां गए थे। बच्चे बच्चों के लिए बने छोटे पूल में थे, जबकि बड़े सदस्य मुख्य पूल में मौजूद थे।
बड़े पूल में मिला शव
परिजनों के अनुसार, रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच बच्चे की तलाश शुरू हुई तो वह बच्चों के पूल में नहीं मिला। बाद में उसका शव बड़े स्विमिंग पूल की गहराई में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने रात करीब 12 बजे मृत घोषित कर दिया।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
परिजनों ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूल क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, लाइफगार्ड या निगरानी नहीं थी।
अब पुलिस निकालेगी शव, होगी जांच
गिरवाई थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम से बच्चे का शव निकालकर पोस्टमॉर्टम कराएगी। इसके बाद होटल की सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!