685 लोगों ने ली नशा छोड़ने की शपथ: नारकोटिक्स विंग का नशा निषेध सप्ताह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नारकोटिक्स विंग ने केवल तस्करों पर कार्रवाई तक खुद को सीमित नहीं रखा है, बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन की शुरुआत कर दी। विश्व मादक पदार्थ निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ और ‘नशा निषेध सप्ताह’ के तहत व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें नशे की लत से जूझ रहे लोगों, मजदूरों और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इनमें 685 लोग शमिल हैं।
विंग के अधिकारियों ने नशामुक्ति केंद्र में विशेष कार्यक्रम में उपचाररत 85 लोगों से सीधा संवाद किया। उन्हें बताया नशा अंतिम मंजिल नहीं है। मजबूत इच्छाशक्ति, परिवार के सहयोग और सही उपचार से इससे बा निकला जा सकता है।
उपचार के बाद संयमित जीवन अपनाने, परिवार का विश्वास जीतने और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का संदेश दिया। एनडीपीएस एक्ट के कड़े प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया नशीले पदार्थों का सेवन, खरीद-फरोख्त और तस्करी केवल सामाजिक बुराई नहीं, गंभीर और कठोर दंडनीय अपराध है।
दो टूक कहा नशे से दूरी ही सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन की पहचान है। भावुक पल तब आया जब उपचारत लोगों ने सामूहिक शपथ ली दोबारा कोई नशा नहीं करेंगे और स्वयं भी समाज में नशामुक्ति के संदेशवाहक बनेंगे।
इधर, सांवेर क्षेत्र के मजदूर चौक और विभिन्न फैक्ट्रियों में भी नारकोटिक्स विंग ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। कोई व्यक्ति नशे की लत का शिकार है तो उपचार प्रक्रिया भी समझाई साथ ही मानस और नार्को हेल्पलाइन की जानकारी देकर जरूरतमंदों से सहायता लेने की अपील की।
सभी को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। पहचान नशामुक्ति केंद्र में डीएसपी संतोष हाड़ा और उप निरीक्षक अजय शर्मा ने मार्गदर्शन किया, जबकि सांवेर में निरीक्षक राधा जामोद और उपनिरीक्षक आरती कटियार की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!