खबर
Top News

60 पुलिसकर्मी, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन से तलाश: पर नहीं मिला लापता अद्वैत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 1:48 pm
शेयर करें:
60 पुलिसकर्मी, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन से तलाश

मौत का सवाल पूछकर बैंगलुरु के नेलामंगला में शिवगंगा पहाड़ी पर पहुंचा था ट्रेकिंग करने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बैंगलुरु के नेलामंगला की शिवगंगा पहाड़ियां... बारिश में फिसलनभरी चट्टानें, संकरे रास्ते और खतरनाक ढलान। इसी पहाड़ी पर ट्रेकिंग के लिए गए इंदौर का अद्वैत उपाध्याय तीन दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। इससे पहले उसने मंगेतर को वीडियो कॉल कर तस्वीर भेजीं, फिर उसका मोबाइल भी खामोश हो गया।

हालांकि पुलिस को उसका लैपटॉप मिला है, जिसकी ऊंचाई से गिरने संबंधी मौत से जुड़े सवालों, एआई से तैयार वीडियो की सर्च हिस्ट्री और आखिरी बार मिलेंगे जैसे मैसेज ने पुलिस को उलझन में डाल दिया है। अद्वैत के साथ आखिर क्या हुआ, फिलहाल स्थानीय पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है।

जानकारी के अनुसार आईटी इंजीनियर अद्वैत उपाध्याय (31) बैंगलुरु की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। शुक्रवार अलसुबह वह नेलामंगला में शिवगंगा पहाड़ी पहुंचा था। सीसीटीवी में वह बाइक खड़ी करने के बाद पैदल पहाड़ी की ओर जाता दिखाई दिया।

सुबह करीब 8.30 बजे उसने मंगेतर प्राप्ति चौहान को वीडियो कॉल कर ट्रेकिंग की जानकारी दी। उसने तस्वीरें भी भेजीं। इसके बाद उसका संपर्क टूट गया और दोपहर को फोन स्विच ऑफ हो गया। शिकायत पर कल डीसीपी सैदुल अदावत के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने उसकी सर्चिंग शुरू की तो प्रतिबंधित शांताला पॉइंट इलाके में अद्वैत का शोल्डर बैग और स्वेटर मिला।

साथ ही वह बाइक भी बरामद हो गई, जो उसने किराए से ली थी। अद्वैत की गुमशुदगी की जांच में पुलिस उसके बैंगलुरु स्थित घर पहुंची तो लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री ने पुलिस का दिमाग घुमा दिया। लैपटॉप में शांताला ड्रॉप से गिरने पर कितनी देर में मौत हो सकती है और इससे एआई वीडियो जैसे सवाल मिले।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अद्वैत ने शिवगंगा जाने से पहले ही इन चीजों के बारे में जानकारी जुटाई थी या यह सामान्य जिज्ञासा थी।

कड़ियां तलाश रही है पुलिस
जानकारी के अनुसार अद्वैत के लैपटॉप में ‘आखिरी बार मिलेंगे’ मैसेज ने गुमशुदगी को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह संदेश किसे, कब और किस संदर्भ में लिखा गया था। संदेश का संबंध अद्वैत के पहाड़ी पर जाने से है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस डिजिटल डाटा, चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जोड़कर घटनाक्रम की कड़ियां तलाश रही है। अद्वैत की आखिरी लोकेशन ईश्वर मंदिर के आसपास मिलने की बात सामने आई। इसके बाद वह खतरनाक शांताला पॉइंट की तरफ गया था या नहीं, पुलिस इसकी पुष्टि करने में जुटी है।

यह इलाका ऊंची चट्टानों और कठिन रास्तों के कारण जोखिमभरा माना जाता है। बारिश के दौरान पत्थरों पर फिसलन व कम दृश्यता खतरा और बढ़ा देती है।

मंगेतर भोपाल की, अब वहां भी पहुंचेगी जांच
अद्वैत की मंगेतर प्राप्ति चौहान के भोपाल निवासी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह भी जांच रही है कि अद्वैत और प्राप्ति में बातचीत क्या हुई थी और अद्वैत ने पहाड़ी पर जाने से पहले उसे क्या बताया था।

प्राप्ति और उसके परिजन से भी जानकारी जुटा सकती है, ताकि अद्वैत के मानसिक हालात, उसके हालिया व्यवहार और पहाड़ी पर जाने की वजह से जुड़े सवालों का जवाब मिल सके। परिवार की ओर से इस आशंका की भी बात सामने आई है कि सुनसान पहाड़ी क्षेत्र में अद्वैत के साथ कोई आपराधिक घटना हुई हो सकती है।

हालांकि पुलिस को अभी तक ऐसी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। इसीलिए दुर्घटना, आत्महत्या और आपराधिक घटना तीनों संभावित पहलुओं को जांच में रखा गया है।

इन सवालों के जवाब की तलाश
क्या पहाड़ी पर जाना महज ट्रेकिंग थी या इसके पीछे कोई पहले से बनाई गई योजना थी?

शांताला पॉइंट पर मौत का खतरा, हादसा या जानबूझकर उठाया कदम?

क्या ट्रेकिंग के दौरान पैर फिसलने से अद्वैत किसी गहरी खाई में गिर गया?

क्या उसने जानबूझकर किसी खतरनाक स्थान की ओर कदम बढ़ाया?

क्या वह शांताला पॉइंट तक पहुंचा?

क्या वहां से नीचे गिरा या किसी दूसरे रास्ते से जंगल की तरफ चला गया?

डॉग स्क्वॉड और ड्रोन से तलाश... करीब 60 पुलिसकर्मियों के साथ एसडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड और अन्य टीमें पहाड़ी और जंगल क्षेत्र को खंगाल रही हैं। ड्रोन की मदद से उन इलाकों की निगरानी की जा रही है, जहां पैदल पहुंचना मुश्किल है। संभावित स्थानों पर टीमों को भेजा गया है।

संबंधित समाचार

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

17 minutes ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

19 minutes ago
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

31 minutes ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

44 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

about 1 hour ago
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

about 1 hour ago
तीन घटनाओं से पसरा मातम
Top News

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 1 hour ago
दवा गोदाम पर छापा
Top News

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

about 1 hour ago
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 18 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 19 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 19 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 20 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 20 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 20 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 21 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 21 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 21 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!