ट्रेन से पहुंचा 500 किलो पनीर जब्त: जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए सैंपल; होटल-ढाबों में सप्लाई की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायपुर।
एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी कथित सप्लाई का मामला सामने आया है। बुधवार को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब 500 किलो संदिग्ध पनीर की खेप पकड़ी। यह खेप अमरकंटक एक्सप्रेस के जरिए भोपाल से रायपुर पहुंची थी।
नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पकड़ा गया पनीर एनालॉग है या खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। फिलहाल पूरे स्टॉक को सुरक्षित रखवाया गया है।
अमरकंटक एक्सप्रेस से उतारे गए 10 बड़े डिब्बे
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर रेलवे स्टेशन पर 10 बड़े डिब्बे उतारे गए थे। इनमें करीब 500 किलो पनीर होने की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग को पहले ही मिल गई थी। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
टीम ने खेप को कब्जे में लेकर पनीर के सैंपल लिए। इसके बाद स्टॉक को खराब होने से बचाने के लिए फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया गया।
रेलवे और फूड विभाग में 4 घंटे तक खींचतान
कार्रवाई के दौरान रेलवे और खाद्य सुरक्षा विभाग के बीच खेप की जिम्मेदारी को लेकर करीब चार घंटे तक खींचतान की स्थिति बनी रही। आखिरकार खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
होटल-ढाबों में खपाने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में पनीर रायपुर सहित अन्य शहरों के होटल, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सप्लाई के लिए लाया गया था।
विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि खेप किस व्यापारी ने मंगाई थी और इसे किन-किन स्थानों पर भेजा जाना था। इसके साथ ही पूरी सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
हर सप्ताह भोपाल से खेप आने की सूचना
सूत्रों के मुताबिक, भोपाल से रायपुर रेलवे स्टेशन पर हर सप्ताह बड़ी मात्रा में पनीर पहुंचने की सूचना है। प्रतिबंध के बावजूद ट्रेन के जरिए इस तरह संदिग्ध खाद्य सामग्री पहुंचने के दावे ने निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग यह जानकारी भी जुटा रहा है कि इससे पहले ऐसी कितनी खेप रायपुर पहुंची और सप्लाई नेटवर्क में कौन-कौन शामिल रहा।
भोपाल से छत्तीसगढ़-ओडिशा तक नेटवर्क का दावा
प्रारंभिक जानकारी में एक संगठित सप्लाई नेटवर्क का दावा भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि मिल्क मैजिक कंपनी से पहले जुड़ा रहा राजेश तिवारी भोपाल जाकर 'शुद्ध अमृत पनीर' कंपनी से जुड़ा और कथित तौर पर 'बालाजी' नामक कंपनी के माध्यम से रायपुर, छत्तीसगढ़ के दूसरे हिस्सों और ओडिशा तक पनीर की सप्लाई का काम संभालने लगा।
इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका और इन दावों का सत्यापन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
जगदलपुर और ओडिशा भेजे जाने की आशंका
जानकारी के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन पर खेप उतारने और फिर उसे बस स्टैंड तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग लोगों की भूमिका तय होने का दावा है। संदिग्ध पनीर का एक हिस्सा जगदलपुर और ओडिशा भेजे जाने की बात भी सामने आई है।
फूड विभाग के नोडल अधिकारी डोमेंद्र ध्रुव के मुताबिक, ट्रेन के जरिए प्रतिबंधित पनीर की सप्लाई की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। स्टॉक के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!