मंत्री के इलाके में सरकारी स्कूल का खाना खाने के बाद 38 जेन अल्फा हुए बीमार: एक्सपाइरी खाद्य सामग्री मिलने की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा सांवेर तहसील के सिंहासा गांव के जिस शासकीय माध्यमिक स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, उनका कहना है कि उन्हें परोसी गई कढ़ी का स्वाद अच्छा नहीं था। वो कड़वी लग रही थी। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने कढ़ी और चावल के सैंपल भी लिए हैं।
उल्लेखनीय है कि मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द, चक्कर और सिर दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बच्चों ने बताया कि शनिवार को परोसी गई कढ़ी का स्वाद सामान्य नहीं था और वह खराब लग रही थी। घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और कढ़ी व चावल के सैंपल लिए।
अब कढ़ी में इस्तेमाल किए गए दही और छाछ की भी जांच की जा रही है। अस्पताल में भर्ती आठवीं कक्षा की काजल और खुशी ने बताया कि रोजाना स्कूल में खाना अच्छा मिलता है, लेकिन शनिवार को कढ़ी का स्वाद अच्छा नहीं था। बच्चों के अनुसार भोजन करने के कुछ देर बाद पेट दर्द और अन्य तकलीफ शुरू हुई। एक बच्ची के पालक समंदर ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब स्कूल के मिड-डे मील को लेकर सवाल उठे हैं।
उनके मुताबिक, पहले भी नमक की जगह चारे में इस्तेमाल होने वाली दवा का पाउडर खाने में डाले जाने की घटना सामने आई थी। हालांकि, शिक्षकों ने भोजन परोसने से पहले इसे देख लिया था और बच्चों को खाना खाने से रोक दिया गया था। पालक ने आशंका जताई कि इस बार भी एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री के इस्तेमाल से बच्चे बीमार हुए हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी बोलीं- सरकार की लापरवाही
बच्चों से मिलने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी भी अरबिंदो अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने उन्हें बताया कि खाना खराब था, जिसे खाने के बाद उल्टी और बुखार की शिकायत हुई। उन्होंने स्कूल के भोजन के साथ पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह केवल सांवेर की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की स्थिति है।
मंत्री तुलसी सिलावट को सांवेर की जनता ने इतना प्यार दिया, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्कूल में आरओ वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं है। बोरिंग का पानी टंकी में पहुंचता है और नलों के जरिए बच्चों को पीने के लिए दिया जाता है। बच्चों और पालकों की मांग है कि स्कूल में आरओ वाटर कूलर लगाया जाए। स्कूल में सिंहासा के अलावा मुंडला और बारह मील गांव के बच्चे भी पढ़ने आते हैं।
संबंधित समाचार

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!