पुलिस काउंसलिंग से 32 युवाओं ने छोड़ दिया नशा: बालकों और परिजन को बताए नशे के दुष्परिणाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे में फंस रहे युवाओं और बालकों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इंदौर पुलिस का ‘नई उम्मीद’ अभियान असर दिखाने लगा है। जोन-3 पुलिस द्वारा आयोजित 21वें काउंसलिंग सत्र में 32 नशा प्रभावित बालकों और युवाओं ने हिस्सा लिया और भविष्य में नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने युवाओं और उनके परिजन से सीधा संवाद किया। कई युवाओं ने स्वीकार किया कि वे नशे की लत में फंस चुके थे, लेकिन पुलिस के सकारात्मक व्यवहार से सामान्य जीवन में लौटना चाहते हैं।
काउंसलिंग सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि युवाओं में नशे की लत के पीछे कई सामाजिक और पारिवारिक कारण जिम्मेदार हैं। इनमें परिवार के सदस्यों द्वारा नशा करना, आर्थिक तंगी, गलत संगति और आसपास का नकारात्मक माहौल प्रमुख कारण बताए गए।
बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित...हीरा नगर पुलिस ने पढ़ाई में रुचि रखने वाले बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। साथ ही युवाओं को नियमित काउंसलिंग के जरिए अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पुलिस ने नशा छोड़ने के इच्छुक युवाओं के लिए मनोरोग विशेषज्ञों के माध्यम से नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श की व्यवस्था भी की है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर कर उन्हें सकारात्मक दिशा देना है।
संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!