302 मेरे नंबर में नहीं: मेरे इतिहास में है; चौकीदार के सीने पर बंदूक अड़ाकर बोला हिस्ट्रीशीटर विष्णु बमबम
KHULASA FIRST
संवाददाता

चौकीदार ने आईजी-एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
जमीन पर कब्जे के लिए पहुंचा था, ऑफिस में की तोड़फोड़
धमकाया- विष्णु उस्ताद को मारा था, तू भी गाड़ दिया जाएगा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेटमा थाना क्षेत्र में करोड़ों की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने अब खूनी गैंगवार का रूप लेना शुरू कर दिया है। कुख्यात बदमाश विष्णु दुबे उर्फ बमबम पर आरोप है कि उसने अपने गुर्गों के साथ जमीन पर धावा बोलकर चौकीदार के सीने पर बंदूक अड़ा दी और खुलेआम हत्या की धमकी दी।
इतना ही नहीं, आरोपी ने खुद को विष्णु उस्ताद हत्याकांड का कातिल बताते हुए कहा, एक मर्डर और बढ़ जाएगा तो मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। 302 मेरे नंबर में नहीं, मेरे इतिहास में है।
आरोप है कि विष्णु बमबम जमीन पर कब्जे के लिए पहुंचा था। इस दौरान उसने वहां बने ऑफिस में तोड़फोड़ भी की।
मोयला निवासी युवराज डाबी ने कल बेटमा पुलिस, देहात आईजी अनुराग सिंह व एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा को लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि वह महीनों से धन्नड़ स्थित जमीन की चौकीदारी कर रहा है।
इस पर कब्जा जमाने के लिए विष्णु बमबम धमका रहा है। कल दोपहर करीब 2 बजे बमबम लाल रंग की कार से अपने चार-पांच गुर्गों के साथ जमीन पर पहुंचा।
कार से उतरते ही गालियां देने लगा और फिर बंदूक निकालकर युवराज के सीने पर अड़ा दी। आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि मेरा फोन नहीं उठा रहा है, तुझे समझाया था न कि इस जमीन पर दिखना मत, यह जमीन मेरी है।
दोबारा दिखा तो गोली मारकर यहीं गाड़ दूंगा, मिलेगा भी नहीं। पीड़ित का आरोप है कि बमबम लगातार अपने मोबाइल नंबर के आखिरी अंकों (302) का जिक्र कर खुद को खूंखार हत्यारा बताता रहा।
उसने कहा 302 कब लगती है, जानता है ना। किसी भी पुलिस वाले से पूछ लेना, चार-पांच मर्डर पहले कर चुका हूं। विष्णु उस्ताद की हत्या मैंने ही की थी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि बमबम खुलेआम कहता है कि थाना, कोर्ट, कचहरी और जेल उसके लिए कोई मायने नहीं रखते। शिकायत के बाद अब पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
करोड़ों की जमीन, डबल डील और गुंडों की एंट्री
पूरा विवाद धन्नड़ की उस जमीन को लेकर है, जिसका सौदा गौरव मुंगड़ के साथ हुआ था। आरोप है कि अनिल कराड़े और जितेंद्र सेन उर्फ पटेल ने पैसा लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की और उसी जमीन का सौदा अन्य से भी कर दिया।
हालांकि कब्जा अब भी गौरव मुंगड़ का बताया जा रहा है, जिसने चौकीदारी के लिए युवराज को रखा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कब्जा खाली करवाने के लिए ही विष्णु दुबे उर्फ बमबम को मैदान में उतारा गया। आरोप है कि बमबम इससे पहले भी चौकीदार को धमका चुका है। जमीन पर लगी फेंसिंग तोड़ी जा चुकी है।
इंदौर के गैंगवार का पुराना चेहरा है बमबम
विष्णु बमबम का नामे पुराने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों में लिया जाता रहा है। इस पर विभिन्न थानों में 31 से ज्यादा केस दर्ज हैं। जिले के बाहर भी उस पर केस है। यानी वह जिले के बाहर भी जाकर अपराध करता है।
वहीं शिकायत में जिस विष्णु उस्ताद हत्याकांड का जिक्र किया गया, वह इंदौर के चर्चित गैंगवार मामलों में शामिल रहा है। ज्ञातव्य है कि विष्णु उस्ताद की हत्या के बाद शहर में बदले का खूनी सिलसिला-सा चला था, जिसमें कई हत्याएं हुईं। बमबम फिलहाल अभी गैंगस्टर सतीश भाऊ की गैंग को मुख्य रूप से ऑपरेट कर रहा है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!