खबर
Top News

'30 लाख रुपए फंसे हैं, सबकुछ बिक गया': वीडियो जारी करने के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 4:17 pm
शेयर करें:
'30 लाख रुपए फंसे हैं, सबकुछ बिक गया'

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आर्थिक तंगी और लेन-देन के विवाद से परेशान एक युवक ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो जारी करने के बाद कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुमेर पंवार निवासी कोठरापिपलिया (बुदनी अनुभाग) के रूप में हुई है।

वीडियो में बयां किया दर्द
बुदनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि सुमेर पंवार ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। परिजन उसे तत्काल भैरुंदा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आत्महत्या से पहले सुमेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी आर्थिक परेशानियों, कर्ज और कथित मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया।

वीडियो में उसने दावा किया कि वह कई लोगों का मूलधन चुका चुका था, लेकिन लगातार ब्याज की मांग और आर्थिक दबाव के कारण मानसिक रूप से टूट गया था।

'बाजार में मेरे 30 लाख रुपए फंसे हैं'
वीडियो में सुमेर पंवार ने आरोप लगाया कि बाजार में उसके करीब 30 लाख रुपए से अधिक फंसे हुए हैं, जिनकी वसूली नहीं हो सकी। उसने कहा कि आर्थिक संकट के चलते उसे अपनी कांकरिया स्थित जमीन, अन्य संपत्तियां और घर के वाहन तक बेचने पड़े, फिर भी हालात नहीं सुधरे।

उसने वीडियो में कई लोगों के नाम लेते हुए दावा किया कि अलग-अलग व्यक्तियों के पास उसकी बड़ी रकम बकाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

ब्याज और वसूली के भी लगाए आरोप
वीडियो में सुमेर ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने 35 हजार रुपए के लेन-देन को बढ़ाकर 60 हजार रुपए बताया और उससे कुल 4.5 लाख रुपए वसूल लिए। उसने यह भी कहा कि उसकी जीप और स्कूटी एक व्यक्ति के पास खड़ी हैं, जिन्हें उसके परिजनों को वापस दिलाया जाए।

परिजनों से की अंतिम अपील
वीडियो के अंत में सुमेर ने अपने परिजनों से अपील की कि उसके फंसे हुए रुपये और वाहन वापस दिलाने का प्रयास करें। उसने कहा कि आर्थिक दबाव और लगातार मानसिक तनाव के कारण वह यह कदम उठाने को मजबूर हो रहा है।

पुलिस जांच में जुटी
एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

वीडियो में लगाए गए आरोपों और उसमें लिए गए नामों की सत्यता की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

6 minutes ago
गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

17 minutes ago
मंदिर विवाद में हवन
Top News

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

28 minutes ago
अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

about 1 hour ago
बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

about 1 hour ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

about 1 hour ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

about 1 hour ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

about 1 hour ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

about 1 hour ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

about 1 hour ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

about 1 hour ago
फिर विवादों में खान सर
Top News

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

about 1 hour ago
मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा
Top News

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

about 1 hour ago
प्रेमी का सरेंडर
Top News

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

about 2 hours ago
हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार
Top News

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

about 2 hours ago
फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत
Top News

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

about 2 hours ago
शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल
Top News

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

about 2 hours ago
गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा
Top News

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

about 2 hours ago
दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों
Top News

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!