3 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या: घर से 50 मीटर दूर भूसे के ढेर में मिला शव; खेलते-खेलते हुआ था लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
तेजगढ़ क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 3 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर शव को घर से महज 50 मीटर दूर भूसे के ढेर में फेंक दिया गया।
खेलते-खेलते हुआ लापता
मृतक की पहचान अनिरुद्ध (3) के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर वह घर के आंगन में खेल रहा था, तभी अचानक गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई।
रातभर चली तलाश, कुएं का पानी भी खाली कराया
सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में सर्चिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर करीब 70 फीट गहरे कुएं का पानी खाली कराकर भी तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
एक दिन बाद मिला शव
शनिवार दोपहर बच्चे का शव घर के पास ही भूसे के ढेर में मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी आनंद कलादगी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई।
संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने गांव के ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सागर से एफएसएल टीम बुलाई गई है, जो मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक जांच करेगी।
परिजनों और ग्रामीणों ने जताया शक
बच्चे के पिता माखन सिंह का कहना है कि कोई अनजान व्यक्ति बेटे को उठा ले गया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय स्कूल के पास एक सफेद कार खड़ी थी। एक बाइक सवार व्यक्ति बच्चों को चिप्स बेच रहा था। इन दोनों पर शक जताया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया के मुताबिक, अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। डॉग स्क्वॉड और एसडीआरएफ टीम की मदद भी ली गई। फिलहाल सभी एंगल से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!