सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर: टोल पर इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

कपड़ों के अंदर चार लिफाफों में छिपा रखी थी एम्फेटामाइन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चार सलवार-सूट...चार पीले लिफाफे...और उनके भीतर छिपी थी 2.60 किलो एम्फेटामाइन। दिल्ली से बस में बैठकर इंदौर आ रहे ड्रग कैरियर ने शायद सोचा था कि कपड़ों के बीच छिपाई गई नशीली दवा किसी की नजर में नहीं आएगी, लेकिन इंदौर-देवास बायपास के टोल पर डीआरआई की नजर उस तक पहुंच गई।
बस रुकते ही टीम ने संदिग्ध यात्री को उतारा और सामान की तलाशी ली तो सलवार-सूट के भीतर छिपाई गई सिंथेटिक ड्रग की पूरी खेप सामने आ गई। डीआरआई की इंदौर जोनल यूनिट को सूचना मिली थी कि दिल्ली से सिंथेटिक ड्रग की खेप इंदौर के लिए रवाना हुई है। बुधवार देर रात टीम ने टोल प्लाजा पर घेराबंदी की।
बस के रुकते ही अधिकारी अंदर पहुंचे और हुलिए के आधार पर संदिग्ध यात्री की पहचान कर तलाशी ली। सूटकेस के भीतर रखे लांड्री बैग में चार सलवार-कमीज के सेट थे। इन्हीं कपड़ों के अंदर चार पीले रंग के सीलबंद लिफाफे छिपाए गए थे। प्रत्येक लिफाफे में काले पॉलीबैग में पाउडर भरा था। फील्ड टेस्ट में यह पदार्थ एम्फेटामाइन निकला। वजन करने पर कुल 2.60 किलो ड्रग मिली।
अंतरराष्ट्रीय गिरोह की तलाश... डीआरआई ने आरोपी की पहचान संदीप शेनफद मेटे (32) निवासी हर्सल, औरंगाबाद, महाराष्ट्र के रूप में की है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के लिए कैरियर के तौर पर काम करने की जानकारी सामने आई है।
आरोपी से पूछताछ में गिरोह से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम मिलने के बाद डीआरआई ने अलग-अलग राज्यों में अपनी टीमें भेजी हैं।जांच एजेंसी को उस जगह की जानकारी भी मिली है, जहां कथित तौर पर यह सिंथेटिक ड्रग तैयार की जा रही थी।
इसमें नाइजीरिया से जुड़े तस्करों की भूमिका की आशंका की भी जांच की जा रही है। यानी डीआरआई की कार्रवाई अब केवल कैरियर पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्रग तैयार करने वाले और सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश हो रही है।
10 सितंबर को कोर्ट में पेश, 24 तक जेल... डीआरआई ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद 10 सितंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 24 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब जांच एजेंसी आरोपी के मोबाइल संपर्क, यात्रा के दौरान संपर्क में रहे लोगों, खेप लेने वाले व्यक्ति और दिल्ली से इंदौर तक ड्रग पहुंचाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
पार्टी ड्रग के नाम पर युवाओं तक पहुंच रहा नशा... एम्फेटामाइन केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर असर डालने वाला साइकोट्रॉपिक पदार्थ है। इसके सेवन से कुछ समय के लिए ऊर्जा और सक्रियता बढ़ने जैसी अनुभूति हो सकती है, लेकिन इसके साथ गंभीर स्वास्थ्य जोखिम जुड़े हैं।
हृदय गति और रक्तचाप बढ़ने से लेकर बेचैनी और मानसिक समस्याओं तक इसका असर हो सकता है। अधिक मात्रा में सेवन जानलेवा भी हो सकता है। डीआरआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि 2.60 किलो की यह खेप इंदौर में किसे दी जानी थी, दिल्ली में इसे किसने सौंपा और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। एक कैरियर की गिरफ्तारी से शुरू हुई जांच अब ड्रग बनाने वाले और अंतरराष्ट्रीय सप्लायरों तक पहुंचने की दिशा में बढ़ रही है।
690 किलो से ज्यादा हुई जब्त
डीआरआई के मुताबिक मई से अब तक देशभर में की गई कार्रवाई में 690 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया जा चुका है। इसमें 18.237 किलो मेथामफेटामाइन भी शामिल है। जुलाई-अगस्त में इंदौर, भोपाल और रतलाम में कार्रवाई के बाद अब फिर इंदौर में सिंथेटिक ड्रग की बड़ी खेप पकड़ी गई है।
संबंधित समाचार

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!