15 साल की नाबालिग बनी मां: पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी अस्पताल; परिजनों ने थाने में की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के जिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने बेटे को जन्म दिया। चिकित्सकीय जांच के दौरान छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद परिजन भी हैरान रह गए।
पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाई गई थी
छात्रा और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं और अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में हैं। घटना सोमवार की है। परिजन 15 वर्षीय छात्रा को पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
जांच के बाद पता चला
डॉक्टरों ने जांच की तो उसकी गर्भावस्था का पता चला। इसके बाद अस्पताल में तत्काल आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की गई और छात्रा ने बेटे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक, उन्हें छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। छात्रा सरकारी स्कूल में कक्षा 10वीं की विद्यार्थी है।
अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना
मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और छात्रा व उसके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
नाबालिग से जुड़ा मामला, FIR दर्ज
कोतवाली थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस घटनाक्रम की सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस छात्रा के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!