14 करोड़ रुपए का लोन घोटाला: एक साथ कई ठिकानों पर CBI की छापेमारी; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिले के सेंधवा में आज सुबह से ही CBI की आर्थिक अपराध शाखा (कोलकाता) की टीम सक्रिय है। निमाड़ एग्रो पार्क से जुड़े लोन घोटाले के मामले में जांच एजेंसी ने शहर की जगन्नाथ पुरी कॉलोनी और नारा पार क्षेत्र में घेराबंदी की है।
आरोप है कि केंद्र सरकार की 'फूड प्रोसेसिंग फंड योजना' के तहत लिए गए करोड़ों रुपए का उपयोग प्रोजेक्ट के बजाय निजी हितों के लिए किया गया।
इनके यहां चल रही है कार्रवाई
अशोक तायल का निवास (जगन्नाथ पुरी कॉलोनी): तायल बंधुओं पर करीब 13 करोड़ रुपए से अधिक के फंड डायवर्जन और गबन का आरोप है।
जोशी परिवार का निवास (नारा पार): इस परिवार पर भी मामले से संलिप्तता और करीब 11 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप सामने आया है।
14 करोड़ का लोन स्कैम: यह मामला NABARD की फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए दिए गए ऋण से जुड़ा है।
प्रोजेक्ट का झांसा
निमाड़ एग्रो पार्क के नाम पर 31 करोड़ रुपए की कुल परियोजना लागत बताई गई थी।
अनुदान का खेल
इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान (Subsidy) भी मिलना था। NABARD ने कुल 13.99 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत किया था।
काम पूरा नहीं किया
जांच में पाया गया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों, फर्जी समझौतों और गलत बैलेंस शीट के आधार पर बैंक से किश्तें तो निकलवा लीं, लेकिन धरातल पर यूनिट स्थापित करने का काम पूरा नहीं किया।
फंड डायवर्जन
ऋण की राशि को अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया, जिससे NABARD को सीधे तौर पर करोड़ों का वित्तीय नुकसान हुआ।
CBI की रडार पर सरकारी अफसर भी
CBI इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि बिना भौतिक सत्यापन के इतनी बड़ी राशि की किश्तें कैसे जारी कर दी गईं। आशंका जताई जा रही है कि इस घोटाले में NABARD या अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकती है।
अब तक की कार्रवाई
CBI की टीम वर्तमान में डिजिटल डिवाइस (लैपटॉप/फोन), बैंक पासबुक, प्रॉपर्टी के कागजात और एग्रो पार्क से जुड़े दस्तावेजों को जब्त कर रही है। पुलिस की मौजूदगी में घरों के बाहर कड़ा पहरा है और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!