13 वर्षीय छात्र की रोटावेटर में फंसकर मौत: दोस्त चला रहा था ट्रैक्टर; 6 बहनों का था इकलौता भाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में कृषि कार्य के दौरान 13 वर्षीय बालक रोटावेटर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बच्चे की गर्दन टूट गई और उसे बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका।
कृषि कार्य चल रहा था
जानकारी के अनुसार, हिदायतपुर चौकी क्षेत्र निवासी रामस्वरूप उर्फ अनमोल अपने एक दोस्त के साथ खेत पर गया था। खेत में ट्रैक्टर और रोटावेटर से कृषि कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि अनमोल ट्रैक्टर के पीछे बैठा हुआ था, जबकि उसका दोस्त ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।
रोटावेटर की चपेट में आ गया
गिरते ही वह ट्रैक्टर के पीछे चल रही रोटावेटर मशीन की चपेट में आ गया। हादसे की भयावहता देखकर खेत में मौजूद लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।
6 बहनों का इकलौता भाई था
रामस्वरूप उर्फ अनमोल परिवार का इकलौता बेटा और सबसे छोटा सदस्य था। उसकी छह बहनें हैं। हाल ही में उसने नौवीं कक्षा उत्तीर्ण कर 10वीं में प्रवेश लिया था। पढ़ाई में होनहार अनमोल की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमॉर्टम में देरी पर परिजनों का आक्रोश
हादसे के बाद शुक्रवार शाम को ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोहन बड़ोदिया अस्पताल भेज दिया गया था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह तक डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंची। इसके कारण पोस्टमॉर्टम में देरी हुई और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी बाधित रही।
परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शोकाकुल परिवारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जांच में जुटी पुलिस
सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कहीं किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गई।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!