1130 किलो हानिकारक मिर्च पावडर व 12.21 लाख की अमानक सौंफ जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं संभागीय उड़नदस्ते ने गत दिवस धामनोद, सिंघाना और कुक्षी क्षेत्र में दबिश देकर मिलावटी व संदेहास्पद खाद्य सामग्री जब्त की और फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की। धामनोद के समीप ग्राम इकलेरा खुर्द स्थित ‘श्री सांवरिया मसाला उद्योग' पर दबिश दी।
संचालक रमेश पाटीदार हानिकारक अखाद्य रंग का उपयोग कर मिर्च पाउडर का निर्माण किया जा रहा था। चलित खाद्य प्रयोगशाला से की गई त्वरित जांच में अखाद्य रंग की पुष्टि हुई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला सोमकुंवर ने मिर्च पाउडर के दो तथा दो अखाद्य रंगों के नमूने जांच लिए साथ ही 1,52,000 रुपए का 1,130 किलो अमानक लाल मिर्च पावडर जब्त किया, तत्काल परिसर को सील किया।
धामनोद में 7,050 किलो मुखशुद्धि जब्त
दूसरी बड़ी कार्यवाही धामनोद स्थित 'पंचमुखी ट्रेडर्स' पर की गई, जहाँ प्रोप्रायटर अंकित तायल द्वारा सौंफ की प्रोसेसिंग की जा रही थी। यहां कृत्रिम रंग के उपयोग की आशंका होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष खेड़कर ने सौंफ के 4 नमूने लिए। 12.21 लाख की 7,050 किलो अमानक सौंफ जब्त की ।
बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री पकड़ी
सिंघाना में 'भारत फूड प्रोडक्ट' से लाल मिर्च एवं हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना कलेक्ट किया। कुक्षी स्थित 'गुरुश्री ट्रेडर्स' पर दबिश के दौरान संचालक धर्मेंद्र माली बिना लाइसेंस के लाल मिर्च पाउडर का निर्माण करते हुए पाए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.जी. माऊटा ने प्रकरण दर्ज किया साथ ही लाल मिर्च पाउडर का नमूना लेकर 48 हजार रुपए मूल्य का मिर्च पाउडर जब्त किया।
कार्रवाई में अभिहित अधिकारी सचिन लौगरिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल अवस्या, राहुल अलावा शामिल रहे।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!