आदिवासी लोकधुनों पर जमकर थिरकें युवा: युवाओं के दिलों को खूब लुभा रहा आदिवासी उत्सव ‘जात्रा-2026’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी हॉल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी आयोजन ‘‘जात्रा-2026’ ने दूसरे दिन ऐसा रंग जमाया कि पूरा इंदौर आदिवासी धुनों पर थिरकता नजर आया। शाम 7 से रात 10 बजे तक आनंदीलाल भावेल और उनकी टीम की लाइव म्यूजिकल नाइट ने माहौल को उत्सव में बदल दिया और झाबुआ, आलीराजपुर की संस्कृति को इंदौर की सरजमीं पर उतार दिया।
अमू काका बाबा न पोरिया…, चिलम तमाकू को डब्बा.., क्यों मारी रे, क्यों पीटी रे.., छोटी-सी उमर में म्हारी शादी कराई दी…जैसे लोकप्रिय गीतों पर शहर का युवा वर्ग झूम उठा। पारंपरिक वेशभूषा, मांदल की थाप और लोकधुनों की गूंज ने शहर और जनजातीय अंचलों के बीच की दूरी को मानो पूरी तरह मिटा दिया।
गांधी हॉल परिसर में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित जात्रा में धार, झाबुआ और आलीराजपुर की प्रमुख औषधियां और वनोपज विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शहर की जानी-मानी पब्लिक रिलेशंस एजेंसी, पीआर 24x7 इस आयोजन की पीआर पार्टनर है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जात्रा में शामिल होंगे और आयोजन को सफल बनाएंगे। झाबुआ की कलेक्टर नेहा मीना भी आयोजन स्थल पर पहुंचीं और कलाकारों व स्टॉल धारकों से संवाद किया। जनजातीय प्रतिभाओं को इंदौर तक लाने में उनका सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
गौ माता की सेवा का विशेष प्रबंध
जात्रा युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है। बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं स्थल पर पहुंच रहे हैं। सेल्फी पॉइंट पर दिनभर युवाओं की भीड़ उमड़ी हुई है, जहां पारंपरिक सजावट और जनजातीय कला के साथ तस्वीरें खिंचवाने का उत्साह देखते ही बन रहा है। आयोजन परिसर में गौ माता की सेवा का विशेष प्रबंध भी किया गया है, जो सांस्कृतिक आयोजन को आध्यात्मिक स्पर्श देने का काम कर रहा है।
सांस्कृतिक विरासत को शहर में लाना बड़ी बात
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक गोलू शुक्ला ने कहा सांस्कृतिक विरासत को शहर में लेकर आना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। होली से पहले ही अपनी तरह का अलग उत्सव शहर में देखने को मिल रहा है। पूरा आलीराजपुर, धार, झाबुआ इंदौर में बस गया है, ऐसा प्रतीत हो रहा है।
खाट पर बैठकर दाल-पानिए का स्वाद, गांव की संस्कृति और रहन-सहन का इंदौरी भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। म्यूजिकल नाइट के पार्टनर के रूप में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय कांतिलाल बम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!