युवती ने की आत्महत्या: मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में मोबाइल चलाने को लेकर मां की डांट से नाराज 28 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती रात में मां से नाराज होकर अपने कमरे में चली गई थी। सुबह मां जब उसका मोबाइल लौटाने कमरे में पहुंचीं तो बेटी को फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए।
परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देर रात मोबाइल चला रही थी महिमा
मामला राज एन्क्लेव, वैष्णोधाम आदित्यपुरम का है। यहां रहने वाले भुवनेश यादव की 28 वर्षीय बेटी महिमा यादव पढ़ाई करती थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 10:45 बजे महिमा मोबाइल चला रही थी।
देर रात तक मोबाइल इस्तेमाल करते देख उसकी मां प्रेमलता ने उसे फोन बंद करने के लिए कहा। कुछ देर बाद मां ने दोबारा देखा तो महिमा मोबाइल चला रही थी। इस पर उन्होंने उसे डांटकर मोबाइल अपने पास रख लिया। नाराज महिमा ने सोने की बात कही और अपने कमरे में चली गई।
सुबह मोबाइल लौटाने गई मां, फंदे पर मिली बेटी
तड़के करीब 3:45 बजे प्रेमलता की नींद खुली। वह महिमा को उसका मोबाइल लौटाने के लिए कमरे में गईं। कमरे का दरवाजा खोलते ही बेटी को फंदे पर लटका देखकर वह घबरा गईं। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और महिमा को नीचे उतारा।
उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
पुलिस ने शुरू की जांच
महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह को लेकर जांच जारी है। पुलिस परिजन और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!