ड्यूटी से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या: खून से लथपथ मंदिर के पास पानी मांगा; अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, यह लूट ले गए बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेटमा इलाके में कंपनी से रात की ड्यूटी कर घर लौट रहे एक युवक की बदमाशों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। मृतक की पहचान ग्राम रावत निवासी राहुल पंवार (28) पुत्र चंदन सिंह पंवार के रूप में हुई है। राहुल के परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे, माता-पिता और एक भाई हैं।
रात 12 बजे तक नहीं लौटा तो परिजनों को हुई चिंता
परिजनों के अनुसार राहुल सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी बुलेट बाइक (MP09AK4972) से कंपनी की ड्यूटी के लिए निकला था। रात साढ़े 11 बजे उसकी छुट्टी होती थी और वह सामान्यतः आधी रात तक घर पहुंच जाता था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार बेचैन हो उठा। भाई रवि पंवार ने बताया कि उसने बार-बार राहुल के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन बंद आ रहा था। इसके बाद वह बाइक लेकर राहुल की तलाश में निकल पड़ा।
मंदिर के ओटले पर खून से लथपथ मिला
सागौर कुटी रोड से होते हुए जब रवि ग्राम सिंधीपुरा पहुंचा तो वहां लोगों की भीड़ देखी। नजदीक जाने पर पता चला कि राहुल भेरूबाबा मंदिर के ओटले पर गंभीर अवस्था में पड़ा है और शरीर से लगातार खून बह रहा है। मौके पर मौजूद जादू सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि राहुल नाले की दिशा से घायल और घबराई हुई हालत में पैदल आया था।
कई घरों के दरवाजों पर दस्तक दी और पत्थर फेंके
उसने कई घरों के दरवाजों पर दस्तक दी और पत्थर फेंके। जब लोग बाहर आए तो राहुल के कपड़े खून में भीगे हुए थे। उसने पानी मांगा और बताया कि कंपनी से लौटते समय भेरूबाबा मंदिर के पास बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला किया और मोबाइल लूटकर भाग गए। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के सामने राहुल की बुलेट बाइक भी खड़ी मिली।
पीठ और दाहिने हाथ पर गहरे घाव
पुलिस जांच में राहुल की पीठ और दाहिने हाथ पर धारदार हथियार के गहरे घाव पाए गए। प्रारंभिक जांच से स्पष्ट है कि राहुल ने हमले के बाद जान बचाने की पूरी कोशिश की। नाले के रास्ते भागकर आया और मदद मांगते हुए दरवाजे खटखटाए।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
टीआई मीना कणार्वत ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या और लूट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!