युवक ने किया सुसाइड: जन्मदिन मनाने के बाद उठाया कदम; जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक 20 साल के युवक वंश (20) पिता अनिल पारोचे ने अपने जन्मदिन की रात जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। हैरानी की बात यह है कि युवक ने सुसाइड से कुछ देर पहले ही पूरे परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था।
जन्मदिन की पार्टी के बाद उठाया कदम
बड़े भाई नीरज के अनुसार, शुक्रवार को वंश का जन्मदिन था। परिवार ने विदुर नगर से पुराने मकान (महावर नगर) आकर उत्सव मनाया। सबने साथ में खाना खाया और खुशियां बांटीं। पार्टी खत्म होने के बाद वंश ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया, जहाँ उसने अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया।
धार्मिक स्वभाव का था वंश
परिजनों ने बताया कि वंश काफी शांत और धार्मिक प्रवृत्ति का था। वह नियमित पूजा-पाठ करता था और उसे 'माताजी' भी आती थीं। वह अपनी माँ के साथ नगर निगम में काम कर हाथ बंटाता था। ऐसे शांत स्वभाव के युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह परिवार और पुलिस दोनों के लिए एक पहेली बना हुआ है।
अस्पताल में तोड़ा दम
जहर खाने के बाद जब वंश को उल्टियां शुरू हुईं, तब मां को भनक लगी। उसे तुरंत निजी अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। शनिवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पुलिस की जांच जारी
अन्नपूर्णा थाने के एएसआई चंद्रपाल सिंह यादव के अनुसार, पुलिस वंश के मोबाइल की जांच कर रही है ताकि आखिरी बातचीत का पता चल सके। कमरे की तलाशी ली गई है, लेकिन अब तक कोई लिखित कारण सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!