यमराज का संदेश नियम मानिए जिंदगी बचाइए: ड्रोन मॉनिटरिंग के जरिये सड़क सुरक्षा का बड़ा अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंटरनेशनल ट्रैफिक लाइट डे पर इंदौर में नुक्कड़ नाटक, सेमिनार, सामाजिक संगठनों की भागीदारी- इंदौर। इंटरनेशनल ट्रैफिक लाइट डे पर कल यातायात पुलिस ने शहरभर में जागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं यमराज और चित्रगुप्त के पात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को नियम तोड़ने के परिणाम बताए, तो कहीं स्कूली विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
सामाजिक संगठनों ने भी यातायात पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। वहीं, शहर के व्यस्त चौराहों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।
डीसीपी (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पूरे दिन अलग-अलग स्थानों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजयनगर चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ नाटक ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कलाकारों ने यमराज और चित्रगुप्त की भूमिका निभाकर सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
नाटक के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे वाहन रोकने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ओवर स्पीडिंग से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह रघुवंशी, एसीपी लाल बहादुर बौद्ध तथा थाना प्रभारी राधा यादव भी मौजूद थे।
सामाजिक संगठनों की भागीदारी
यातायात जागरूकता अभियान में सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी देखने को मिली। विजय नगर स्थित राजहंस सिनेमा, मल्हार मेगा मॉल में अग्रवाल समाज महासंघ की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह रघुवंशी ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और कहा कि नियमों का पालन केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है।
उन्होंने सभी से अपने परिवार और समाज में भी यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
अग्रवाल समाज महासंघ के अध्यक्ष नितेश बंसल ने कहा कि समाज भविष्य में भी सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करेगा।
स्कूल में बच्चों ने सीखे सुरक्षित यातायात के गुर
ट्रैफिक लाइट डे पर प्रेरणा पब्लिक स्कूल, राऊ में छात्र-छात्राओं और स्काउट-गाइड कैडेट्स के लिए विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट-गाइड कैडेट्स के आकर्षक मार्चपास्ट से हुई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) संतोष कुमार कौल और एसीपी सुप्रिया चौधरी ने विद्यार्थियों को वीडियो और प्रेजेंटेशन के माध्यम से ट्रैफिक लाइट, रोड मार्किंग, ड्राइविंग लाइसेंस, पैदल यात्री सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, ब्लाइंड स्पॉट तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
ड्रोन से नजर, चौराहों पर त्वरित कार्रवाई
जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ यातायात पुलिस ने शहर के व्यस्त चौराहों पर यातायात व्यवस्था को भी प्रभावी ढंग से संभाला। पीक ऑवर्स के दौरान रेडिसन, विजयनगर, रोबोट, रसोमा और स्टार चौराहों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। जहां भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ता दिखाई दिया, वहां कंट्रोल रूम से तुरंत संबंधित पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई।
मौके पर तैनात जवानों ने तत्काल व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सामान्य बनाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी लगातार फील्ड भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक तकनीक और जनसहभागिता के संयोजन से सड़क सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, जिसके चलते आगे भी ऐसी जागरूक कार्यक्रम जारी रहेंगे।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!