खबर
Top News

नाबालिग बेटे संग महिला का ठगी का खेल: ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर हजारों का सामान लेकर फरार; सीसीटीवी फुटेज वायरल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 6:47 pm
शेयर करें:
नाबालिग बेटे संग महिला का ठगी का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक शातिर महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर दुकानदारों को निशाना बना रही है। महिला ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो जाती है। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद पीड़ित व्यापारियों ने महिला का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वहीं पुलिस को भी मामले की लिखित शिकायत सौंप दी गई है।

ऑनलाइन भुगतान का झांसा, फिर हो जाती है गायब
दुकानदारों के अनुसार महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ दुकान पर पहुंचती है और पहले दुकानदार व कर्मचारियों से सामान्य बातचीत कर विश्वास जीतती है। इसके बाद वह करीब 5 से 10 हजार रुपये तक का सामान खरीदती है और भुगतान ऑनलाइन करने की बात कहती है।

महिला मोबाइल पर भुगतान करने का दिखावा करती है, लेकिन कुछ देर बाद नेटवर्क या तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर कहती है कि थोड़ी देर में राशि खाते में पहुंच जाएगी। दुकानदार जब तक भुगतान की पुष्टि करते हैं, तब तक महिला सामान लेकर वहां से निकल चुकी होती है।

कई दुकानों को बना चुकी है शिकार
पीड़ित व्यापारियों का कहना है कि इसी तरीके से महिला कई दुकानों को अपना शिकार बना चुकी है। अलग-अलग दुकानों से हजारों रुपये का सामान लेकर वह फरार हो गई। लगातार बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

सीसीटीवी फुटेज वायरल, पहचान में जुटी पुलिस
घटनाओं के बाद व्यापारियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सार्वजनिक कर अन्य दुकानदारों को सतर्क रहने की अपील की है। फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। एरोड्रम थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध महिला की तलाश की जा रही है।

व्यापारियों के लिए पुलिस की सलाह
पुलिस और व्यापारियों ने दुकानदारों से अपील की है कि किसी भी ग्राहक द्वारा ऑनलाइन भुगतान करने का दावा करने पर बैंक खाते या यूपीआई ऐप में राशि प्राप्त होने की पुष्टि किए बिना सामान न सौंपें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

संबंधित समाचार

स्पा सेंटर पर दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

less than a minute ago
पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

2 minutes ago
5 स्टार होटलों में गंदगी
Top News

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

4 minutes ago
भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन
Top News

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

14 minutes ago
राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
Top News

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

20 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

24 minutes ago
240 यात्रियों से भरा जहाज लापता
Top News

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

35 minutes ago
25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी
Top News

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

42 minutes ago
MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून
Top News

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

about 1 hour ago
BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित
Top News

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

about 1 hour ago
लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म
Top News

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

about 1 hour ago
दो सड़क हादसों में दो की मौत
Top News

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

about 2 hours ago
तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 18 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 18 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 19 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 19 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 19 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!