आत्मदाह करने वाली महिला की मौत: अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान पेट्रोल डाल लगा ली थी आग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
सतवास नगर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। नाली से अतिक्रमण हटाने की सरकारी कार्रवाई के दौरान आत्मदाह करने वाली महिला जयश्री व्यास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
पति एक दिन पहले ही हुए थे डिस्चार्ज
बता दें कि, जयश्री व्यास का इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वहीं, उनके पति संतोष व्यास को एक दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।
24 दिसंबर को हुई थी घटना
सतवास नगर में नगर परिषद और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सार्वजनिक नाली से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची थी।
पेट्रोल छिड़ककर लगा ली थी आग
इस कार्रवाई का विरोध करते हुए व्यास दंपति ने प्रशासन के सामने ही खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने किसी तरह आग बुझाई और उन्हें गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था।
तहसीलदार और CMO सस्पेंड
इस संवेदनशील मामले में लापरवाही और संवेदनहीनता बरतने के आरोप में जिला प्रशासन पहले ही सख्त कदम उठा चुका है और सतवास के तहसीलदार और नगर परिषद के सीएमओ (CMO) को सस्पेंड कर दिया गया है।
जांच समिति
पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो यह पता लगाएगी कि क्या कार्रवाई के दौरान प्रोटोकॉल का पालन किया गया था।
नगर में तनाव की स्थिति
जयश्री व्यास की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद सतवास नगर में स्थिति तनावपूर्ण होने की आशंका है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने एहतियातन आसपास के कई थानों का पुलिस बल इलाके में तैनात कर दिया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!